चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को चुनाव बॉन्ड से जुड़ी जानकारी आयोग को सौंपने का निर्देश दिया था।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को कोर्ट से गैंगस्टर काला जठेड़ी की कस्टडी की इजाजत मिली है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि काला जठेड़ी के पांच शूटरों को कुछ दिन पहले ही स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। शूटरों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वो काला जठेड़ी गैंग से जुड़े हैं। स्पेशल सेल ने कोर्ट में कहा कि काला जठेड़ी और उसके गुर्गों को आमने सामने बिठाकर पूछताछ करनी है। जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को जठेड़ी की 2 दिन की कस्टडी दी है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा सीटों की दूसरी सूची जल्द आएगी। उनका कहना था कि हमारी तीन पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही है।
बिहार में नीतीश कुमार, राबड़ी देवी, संतोष सुमन, मंगल पांडे समेत 11 उम्मीदवार निर्विरोध एमएलसी बने हैं। जानकारी के अनुसार निर्वाचित होने वाले सदस्यों में तीन बीजेपी, 2 जेडीयू, 4 आरजेडी से और माले और हम पार्टी से एक-एक सदस्य शामिल हैं।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को श्री अयोध्या धाम में 1090 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो काम BJP ने अयोध्या में किया है, वो कांग्रेस और सपा कभी नहीं कर सकती।
बिहार में सीट बंटवारे पर नवादा से लोक जन शक्ति पार्टी के सांसद चंदन सिंह ने कहा कि उनके लिए सभी राजनीतिक विकल्प खुले हैं। आगे उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता पशुपति पारस का राज्यपाल पद स्वीकार करने की खबर अफवाह है।
अकाली दल की नेता और SGPC की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौन ने घर वापसी कर ली है। बीबी जागीर कौर कुछ समय पहले अकाली दल को अलविदा कह गई थी और सुखबीर बादल की लीडरशिप को चैलेंज करती रही थी। अब बदले समीकरण में उसने घर वापसी कर ली है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज भाजपा जॉइन कर ली। इसे लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब की मान सरकार के खिलाफ लोग हो रहे हैं। भाजपा मजबूत हो रही है और अब पार्टी और मजबूत होगी।
चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर आज फैसला हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज 7 लोक कल्याण मार्ग में बैठक हुई जिसमें दोनों नामों पर सहमति बन गई है। बैठक में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी हिस्सा लिया।
UP के हमीरपुर-राठ थाना क्षेत्र के एक गुटखा माफिया पप्पू झिन्ना के यहां जीएसटी टीम की बड़ी छापेमारी चल रही है। एक दर्जन से अधिक जीएसटी के अधिकारियों द्वारा बिल्डिंग के अंदर छापेमारी की जा रही है। बीते 4 घंटे से भी ज्यादा समय से अंजली ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में यह कार्रवाई चल रही है। पहले भी इसी गुटखा माफिया की बिल्डिंग में करोड़ों का गुटखा पकड़ा जा चुका है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और कांग्रेस की सांसद परणीत कौर भाजपा मुख्यालय पहुंच गई हैं। कुछ देर में भाजपा में शामिल होंगी।
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। यहां कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं बना था।
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए नाम भेजे गए हैं। ये नाम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व प्रमुख संजय कुमार मिश्रा (आईआरएस), पूर्व सीबीडीटी प्रमुख पी सी मोदी (आईआरएस), जेबी महापात्र (आईआरएस), निवर्तमान एनआईए प्रमुख दिनकर गुप्ता (आईपीएस), राधा एस चौहान (आईएएस), दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और चुनाव अधिकारी विजय देव भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं।
थोड़ी देर में AAP पंजाब लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है। माना जा रहा है कि कई विधायक और मंत्री लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। मंत्री मीत हायर संगरूर लोकसभा से AAP उम्मीदवार हो सकते हैं।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफार्मों पर अश्लील सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की कई चेतावनियों के बाद अश्लील और अश्लील सामग्री के लिए 18 ओटीटी प्लेटफार्मों को ब्लॉक कर दिया गया है।
बिहार में महागठबंधन को लेकर खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आरजेडी ने खुद 30 सीटों पर लड़ने का प्रस्ताव रखा है। जबकि कांग्रेस को 7 और लेफ्ट को 3 सीटों का ऑफ दिया है।
एक देश एक चुनाव को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व वाली कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल है। माना जा रहा है कि 18 सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी। मध्यप्रदेश की दूसरी लिस्ट में बड़े शहरों के नाम पर ऐलान हो सकता है। एक सीट सपा को दी गई है। संभावना है कि 16 मार्च को कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आ सकती है। बीजेपी की ओर से 29 प्रत्याशियों का मध्यप्रदेश में हो चुका है।
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने किसान की मौत की जांच के लिए हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश और दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) की एक समिति गठित करने का आदेश दिया है। पंजाब के बठिंडा के किसान शुभकरण सिंह की पिछले महीने खनौरी सीमा पर सुरक्षाकर्मियों और किसानों के बीच झड़प में मौत हो गई थी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में अपनी रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि आज किसान दिल्ली में रामलीला मैदान में खड़े हैं। किसानों का एक रुपए भी माफ नही किया गया। लेकिन अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिया गया है। किसानों को सही दाम नही दिया जाता, नुकसान होता है तो बीमा का पैसा नही मिलता, जीएसटी लगा दिया। किसानों को चारों और घेरा जा रहा है। हिंदुस्तान के अमीर लोगों का पैसा माफ हो सकता है। आप जितना जीएसटी भरते हैं उतना ही जीएसटी अरबपति भी भरते हैं। लेकिन जब उनका कर्ज माफ किया जा सकता है तो आपका भी कर्ज माफ हो सकता है।