नई दिल्ली के एक पांच सितारा होटल के क्लब में अपने दोस्त के साथ पार्टी करने गई लड़की के साथ बाउंसरों द्वारा मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस को सुबह 7:30 बजे एक पीसीआर कॉल मिली थी। जिसमें लड़की ने खुद के साथ बदसलूकी होने की बात कही। लड़की ने पुलिस को बताया कि होटल शंगरीला में उसके और दोस्तों के साथ क्लब के मालिक गिरीश और बाउंसरों ने मारपीट की। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
उत्तर भारत समेत 17 स्थानों पर पारा 48 डिग्री से पार चला गया है। दिल्ली, बिहार, एमपी समेत कई राज्यों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। उमस और लू के कारण लोग परेशान हैं। 25 मई से जारी नौतपा का असर 2 जून तक रह सकता है। अभी गर्मी और तेज होने के आसार हैं। राजस्थान में लू के मरीजों की संख्या 3622 दर्ज की गई है। हरियाणा में सिरसा का टेंपरेचर 48.4 डिग्री चला गया है। विशेषज्ञों के अनुसार भारतीय महानगरों में रात का टेंपरेचर नहीं गिर रहा है। जिसके कारण रातें ठंडी नहीं हो रही हैं। हीटवेव, सरफेस टेंपरेचर और ह्यूमिडिटी (उमस) में बदलाव के कारण गर्मी लगातार बढ़ रही है।
---विज्ञापन---
मुंबई के पालघर में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। ट्रेन के 8 से 10 डिब्बे पटरी से उतरने की वजह से विभिन्न राज्यों से आने और जाने वालीं कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। बताया जा रहा है कि रेल रूट सामान्य होने में फिलहाल 10 से 12 घंटे का समय लग सकता है।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक ने अपनी पत्नी की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। बाद में घर की बालकनी में खड़ा होकर दूसरों को इस बारे में बताया। युवक अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। वह हत्या के मामले में 13 साल से जेल में बंद था। उसे 3 महीने पहले बेल मिली थी। पुलिस ने मौके से पति को अरेस्ट कर लिया है। मौके पर सीओ समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वारदात थाना कुरावली के दिवरई गेट इलाके की है।
---विज्ञापन---
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दलील दी है कि शिकायतकर्ता के अनुसार बिभव ने घटना का वीडियो बनाया है। पुलिस को आरोपी का रिमांड चाहिए। आरोपी ने कबूला है कि उसने अपना फोन फॉर्मेट किया है। दिल्ली पुलिस को बिभव के दूसरे फोन का पता करना है। क्या उसने घटना का वीडियो बनाया था या नहीं? यह भी जानना है। आरोपी को जांच के लिए दिल्ली से बाहर ले जाना है।
राजस्थान में इस समय झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को जैसलमेर जिले में भीषण गर्मी के कारण एक पवनचक्की में आग लगने का मामला सामने आया है। जिले का तापमान 50 डिग्री पहुंच गया है। विशेषज्ञों की ओर से कहा गया है कि अभी गर्मी का दौर जारी रहेगा। चिलचिलाते मौसम ने पवन चक्कियों पर असर डाला है। विशेषज्ञों ने एहतियात के तौर पर पवन चक्कियों का निरीक्षण करने की सलाह दी है।
---विज्ञापन---
भीषण गर्मी को लेकर मध्यप्रदेश में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के 18 शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजगढ़, सीहोर, खंडवा, शाजापुर, कटनी, नौगांव, सागर, टीकमगढ़, ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दमोह, निवाड़ी में रेड अलर्ट रहेगा।
10 जिला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विदिशा, रायसेन, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, कटनी, जबलपुर, मंडला जिले में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। जिन शहरों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहां पर तीव्र लू चलने की चेतावनी है।
अरविंद केजरीवाल की मंत्री आतिशी को कोर्ट का समन मिला है। उन्हें 29 जून को कोर्ट में पेश होने के आदेश हैं। भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर किया हुआ है। इसी मामले में कोर्ट ने समन भेजे हैं। आतिशी ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को रिश्वत देकर खरीदने का प्रयास किया है। कोर्ट ने इस बयान पर संज्ञान लिया है।
---विज्ञापन---
जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर 25 मई को एक मिनी ट्रक में EVM के पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा किया गया। मामले में स्थानीय पुलिस की तहरीर पर थाना सरायख्वाजा में सभासद गप्पू मौर्य सहित 51 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दिया है। बाबू सिंह कुशवाहा सपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि इस तरह से EVM का पहुंचना कार्यकर्ताओं में शंका पैदा कर रहा है। हालांकि मामले को 5 घंटे बाद शांत कर दिया गया और सभी लोग वापस अपने-अपने घरों पर चले गए थे, लेकिन अब इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम गत 18 मई को जयपुर से आए दंपति पर आतंकियों ने हमला किया था। मामले में शामिल 2 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने दबोच लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। घायलों की पहचान जयपुर निवासी तबरेज और उसकी पत्नी फराह के रूप में हुई थी। तबरेज की जान तो बच गई, लेकिन उसकी आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई। इस तरह के हमलों से कश्मीर में टूरिज्म पर असर पड़ सकता है। इसे देखते हुए सरकार ने आतंकियों को दबोचने के आदेश दिए। सुरक्षाबलों ने हमले में लिप्त आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे दक्षिण कश्मीर में तलाशी अभियान चला रखा था, जिसमें आज सफलता मिली।
---विज्ञापन---
केरल में घर लौट रही युवती के साथ गैंगरेप हुआ है। गैंगरेप के दौरान पीड़िता से मारपीट की गई। युवती के प्रेमी समेत 6 आरोपियों ने गैंगरेप करके वीडियो बनाया। पुलिस ने केस दर्ज करके 3 बालिग एवं 3 नाबालिगों समेत 6 लोगों को पकड़ लिया है। युवती के प्रेमी ने रेप की प्लानिंग की थी। दुलदुला थाने का मामला है।
छत्तीसगढ़ में भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ है। दो बाइको में जोरदार टक्कर से तीन लोगों की मौत हुई है। दो बाइक सवार उमरपोटी की ओर और तीन बाइक सवार मरोदा की ओर जा रहे थे। हादसे में केम्प वन निवासी खिलेंद्र सिन्हा (37 वर्ष), केम्प 2 निवासी दिलीप निषाद 25 वर्ष, जीतू निषाद (18 वर्ष) की मौत हुई। हादसे में घायल होने पर पांचों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 3 ने दम तोड़ दिया। नेवई थाना क्षेत्र का मामला है।
---विज्ञापन---
छत्तीसगढ़ में रीवा के त्योंथर तहसील के सोहागी घाटी में एक बार फिर से भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना में ट्रेलर चालक की मौत मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेलर में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आवागमन को बंद करके कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ट्रेलर चालक द्वारा हादसे के दौरान कूद कर जान बचने का प्रयास किया गया है लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। चालक शुहागी घाटी से ट्रेलर लेकर अपने रूट से नीचे आ रहा था इसी दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ा और डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरे मार्ग पर पलट गया। गनीमत यह रही की अन्य रास्ते से जा रहे अन्य वाहन इस घटनाक्रम के चपेट में नहीं आए।
राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के कनवाड़ा गांव में एक 5 साल का बच्चा 40 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। बच्चा करीब 20 से 25 फीट नीचे फंसा हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी, एसडीआरएफ, डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंचीं। बच्चे को बचाने की कोशिश की जा रही है।
---विज्ञापन---
दिल्ली में आज एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। पश्चिम विहार में आई मंत्रा नामक अस्पताल में भीषण आग लगी। करीब साढ़े 11 बजे लगी आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां जुटी हैं। फिलहाल किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है।
आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से दायर डिफॉल्ट जमानत याचिका पर दिल्ली हाइकोर्ट ने नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। 9 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। सत्येंद्र जैन ने राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाइकोर्ट में चुनौती दी थी।
सत्येंद्र जैन ने अपनी याचिका में कहा है कि ईडी वैधानिक अवधि के भीतर जांच करने में विफल रही है। सत्येंद्र जैन ने कहा है कि जांच पूरी होने पर ही चार्जशीट दाखिल होनी चाहिए। अधूरी चार्जशीट से अनुच्छेद 21 के तहत मिले मौलिक अधिकार का उल्लंघन है।
---विज्ञापन---
सुप्रीम कोर्ट की अवकाशकालीन बेंच के जज जस्टिस जेके माहेश्वरी और केवी विश्वनाथन ने केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। बेंच का कहना है कि CJI के पास जाइए, इस पर वही फैसला लेंगे। अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग उनके वकील अभिषेक सिंघवी ने की थी।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का बड़ा एक्शन हुआ है। कई राज्यों में छापेमारी के बाद मानव तस्करी सिंडिकेट से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी रोजगार का झांसा देकर लोगों को कंबोडिया, वियतनाम और लाओस जैसे स्थानों पर भेजते थे। एनआईए ने आरोपी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और चंडीगढ़ समेत 15 स्थानों पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों में वडोदरा निवासी मनीष हिंगू, गोपालगंज निवासी पहलाद सिंह, दक्षिम पश्चिम दिल्ली निवासी नबियालम रे, गुरुग्राम निवासी बलवंत कटारिया और चंडीगढ़ निवासी सरताज सिंह शामिल हैं।
---विज्ञापन---
अमित रतूड़ी, ऋषिकेश
आज सुबह बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर हादसा हो गया। तेलंगाना के 28 तीर्थ यात्रियों की बस बद्रीनाथ से दर्शन करके लौट रही थे। अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए, जिससे बस सड़क पर पलट गई। एसडीआरफ घटनास्थल पर पहुंची और हादसे में घायल 6 सवारियों का उपचार किया। घायलों को ऋषिकेश स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य मे जुटी पुलिस को यात्रियों ने थैंक्यू कहा।
आज अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि बीते दिन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नारद राय ने पार्टी छोड़ दी। नारद राय बलिया लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव टिकट के दावेदार थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने से वे नाराज थे। नारद राय ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके सपा छोड़ने का ऐलान किया। इसके बाद शाम करीब प5 बजे नारद राय ने वाराणसी के होटल ताज में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और आज वे भाजपा जॉइन करने जा रहे हैं।
---विज्ञापन---