बाइक को बचाने के चक्कर में बस पलट
मध्य प्रदेश के भोपाल में बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बस पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। हादसा भोपाल से बकतरा आते समय परसवाड़ा के पास हुआ। बुदनी के शाहगंज में बुधवार को चौरसिया कंपनी की बस हादसे का शिकार हो गई। बाइक को बचाने के फेर में तेज रफ्तार बस पलटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मां, बेटी सहित 4 की मौके पर ही मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए, जिसमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम रेफर किया गया है।
हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बस भोपाल से बकतरा आ रही थी, तभी शाहगंज से चार किलोमीटर पहले ग्राम परसवाड़ा के पास मोड़ पर पलट गई। तेज रफ्तार बस के पलटने से बाइक नीचे आ गई, जिस पर सवार 2 युवक मंगल सिंह निवासी पिपरिया (डोबी), अहमदपुर निवासी राजकुमार और बस में सवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चरणों देवी (50) पत्नी राधेश्याम और उसकी आरती (32) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।