राहुल गांधी कल वायनाड जाएंगे, कई जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Aaj Ki Breaking News: आज सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश जाएंगे और रायबरेली-अमेठी में ‘धन्यवाद यात्रा’ निकालेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

News24 Breaking News

देखें देश-दुनिया की खबरों के पल-पल अपडेट्स...

Aaj Ki Taaza Khabar: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मानहानि केस की झारखंड की रांची कोर्ट में सुनवाई है। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने के विरोध में उनके खिलाफ MP/MLA कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज किया गया था। आज से कांग्रेस की ‘धन्यवाद यात्रा’ शुरू हो रही है, जिसका पहला पड़ाव रायबरेली है।

विज्ञापन

आज सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश जाएंगे और रायबरेली-अमेठी में ‘धन्यवाद यात्रा’ निकालेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तीसरी बार PM बनने के बाद सबसे पहले अपने लोकसभा क्षेत्र काशी जाएंगे। उनका काशी दौरा 18 जून को तय हुआ है। T-20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान और कनाडा के बीच मैच खेला जाएगा। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

राहुल गांधी कल वायनाड जाएंगे, कई जनसभाओं को करेंगे संबोधित

राहुल गांधी कल वायनाड का दौरा करेंगे। इस दौरान राहुल कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी इस बार वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से जीते हैं। जिसके बाद राहुल ने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया है।

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम की दौड़ में पवन कल्याण? एक्टर से बने हैं राजनेता

आंध्र प्रदेश में एनडीए की सरकार में टीडीपी जनसेना और बीजेपी को पांच से छह मंत्री पद अलॉट कर सकती है। पवन कल्याण को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नाडेंडला मनोहर को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

अगस्त से खुलेगा दिल्ली मेट्रो के फेज-4 का पहला हिस्सा, जानें नए स्टेशन

दिल्ली मेट्रो का बहुप्रतीक्षित फेज 4 का पहला हिस्सा अगस्त से खुल जाएगा। मेट्रो की सेवाएं यहां शुरू हो जाएंगी। लंबे समय से लोगों को इस हिस्से के खुलने का इंतजार था। इस चरण के पहले चरण में जनकपुरी वेस्ट से आरके आश्रम मार्ग तक तीन किलोमीटर के एरिया को कवर किया जाएगा। फेज का हिस्सा दो नए स्टेशनों के साथ खुलने के लिए पूरी तरह तैयार है।

राहुल गांधी का दावा, प्रियंका गांधी वाराणसी में लड़तीं तो हार जाते मोदी

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे हैं। यहां उन्होंने बड़ा दावा किया। राहुल गांधी ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ती, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव हार जाते। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कई विषयों पर बात की।

अखिलेश यादव बोले-चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए सबक, अग्निवीर योजना खत्म होने की उम्मीद जताई

इटावा पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव परिणामों के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस जीत ने पार्टी को देश मे तीसरे नंबर पर ला दिया है। उन्होंने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को डॉ. राम मनोहर लोहिया और मुलायम सिंह यादव के पदचिह्नों पर चलने की सलाह दी। उन्होंने अपनी दोनों लोकसभा सीटों में से 1 छोड़ने की बात कही। भाजपा को घेरते हुए अखिलेश ने कहा कि उसको बड़ा सबक मिला है। मुझे उम्मीद है भाजपा के व्यवहार में बदलाव होगा। अग्निवीर मामले में कहा कि अच्छा हुआ, भाजपा ने जनता के लिए कुछ काम करना शुरू किया। उम्मीद है कि अग्निवीर योजना भी खत्म होगी और सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्तियां होगी।

मंडोला सब स्टेशन में भीषण आग, दिल्ली के कई इलाकों में 3 घंटे से बिजली गुल

दिल्ली के कई इलाकों में दोपहर 2:11 बजे से बिजली गुल है। यूपी के मंडोला में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) के सब स्टेशन में आग लगने की वजह से हुआ है। मंत्री आतिशी ने कहा कि मंडोला सब स्टेशन से दिल्ली को 1200 मेगावाट बिजली मिलती है, इसलिए दिल्ली के कई इलाके प्रभावित हुए हैं।

रायसी आतंकी हमले को लेकर ताजा अपडेट

जम्मू कश्मीर के रायसी में हुए आतंकी हमले के मृतकों के परिजनों को राजस्थान सरकार 50 लाख रुपये का मुआवजा और डेयरी बूथ देगी। विरोध प्रदर्शन के बाद मुआवजे पर सहमति बनी है। राजस्थान के 4 लोगों की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। मुआवजे की मांग को लेकर आज सुबह से ही चोमू में प्रदर्शन चल रहा है। अब सहमति बनने के बाद कुछ ही देर में अंतिम संस्कार होगा।

बिहार के दानापुर में विरोध प्रदर्शन

बिहार के पटना में झूलन राय नाम के 44 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के विरोध में आज बवाल हुआ। स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। आज सुबह बाइक सवार लोगों ने झूलन राय की तब गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह अपने आवास पर अपनी गाय का दूध निकाल रहा था। इसके विरोध में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी और टायर जलाए।

वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए खबर

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने बताया कि जम्मू से वैष्णो देवी मंदिर के लिए 18 जून से सीधी हेली सर्विस शुरू होंगी। हम 18 जून से जम्मू और वैष्णो देवी तीर्थ भवन के बीच सीधी हेली सेवा शुरू कर रहे हैं।

पैकेज में बैटरी कार सेवा, प्राथमिकता के अनुसार दर्शन, प्रसाद सेवा और भैरों मंदिर के लिए रोपवे जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह पैकेज आधिकारिक साइट पर ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। भक्त पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

18वीं लोकसभा के पहले सेशन की तैयारी शुरू

18वीं लोकसभा का पहला और विशेष सत्र बुलाने की तैयारी शुरू हो गई है, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। संसद का विशेष सत्र 24 जून को बुलाया जा सकता है। 24 और 25 जून को सांसदों का शपथ ग्रहण होगा, जबकि लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 जून को हो सकता है। विशेष सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक का होगा। टोटल 8 वर्किंग डे के लिए सेशन लगेगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर बड़ा फैसला

भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अगले नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक जेपी नड्डा अध्यक्ष बने रहेंगे। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति शीघ्र होगी। पूर्ण रूप से अध्यक्ष का चुनाव सितंबर तक होने की संभावना है। इस महीने के अंत तक नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा, लेकिन

कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति तक नड्डा मंत्रालय के साथ पार्टी का काम भी देखते रहेंगे।

कोलकाता में भीषण अग्निकांड

कोलकाता के पार्क स्ट्रीट और कैमक स्ट्रीट में क्रॉसिंग के पास पार्क सेंटर नामक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। अग्निकांड में किसी के जख्मी होने या फिर अंदर फंसे होने की कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में रेस्टोरेंट है, जिसकी रसोई में आग लगने से अग्निकांड हुआ।

NEET रिजल्ट विवाद की सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल NEET की काउंसलिंग पर रोक लगाने से इंकार किया है। कोर्ट ने NTA को नोटिस जारी किया और पहले से लम्बित याचिका के साथ टैग किया। कोर्ट ने कहा कि NEET परीक्षा की पवित्रता प्रभावित हुई है, इस पर जवाब देना होगा। 8 जुलाई को केस की अगली सुनवाई होगी।

दिल्ली में दीवार पर लिखे मिले आपत्तिजनक स्लोगन

दिल्ली के द्वारका में सेक्टर-13 इलाके में चहारदीवारी पर Free Kashmir लिखा मिला, जिसे तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया। वहीं केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। DDA पार्क की दीवार पर लाल पेंट से इंग्लिश में FREE Kashmir लिखा हुआ पुलिस ने देखा। इसके बाद पुलिस ने मौके के फोटोग्राफ्स लिए और सरकारी प्रॉपर्टी को बदसूरत करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस जानकारी करने की कोशिश कर रही है कि आखिर दीवार पर Free kashmir किसने और क्यों लिखा है?

छत्तीसगढ़ में झाड़ियों में फेंकी गई नवजात

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में झाड़ियों में एक नवजात बच्ची को फेंक दिया गया। प्रतापपुर गांव का मामला है। एक महिला को भूख के मारे रोती बिलखती बच्ची की आवाज सुनाई दी तो उसने उसे संभाला, लेकिन उसके शरीर पर चीटियां रेंग रही थी, जिन्हें महिला ने पानी से भगाया। इसके बाद महिला बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची। बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। वहीं प्रतापपुर पुलिस बच्ची को इस तरह फेंकने वालों की तलाश में जुटी है।

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर हादसा

आज सुबह मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर धनोटा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। एक ईको कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में 2 सगे भाइयों समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। 8 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक और घायल चंडीगढ़ जाने के लिए निकले थे। मृतकों की पहचान कार में सवार अनिल पुत्र मूलचंद और सुनील पुत्र मूलचंद के रूप में हुई, जो सगे भाई थे। पीलीभीत के गांव लखाखास के रहने वाले थे। इनके अलावा हादसे में चालक जुनैद पुत्र जमील निवासी नवाबगंज बरेली की भी मौत हुई है।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय भारत को लौटाएगा 500 साल पुरानी कांस्य मूर्ति

ब्रिटेन का मशहूर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय संत तिरुमनकई अलवर की 500 साल पुरानी कांस्य मूर्ति भारत को लौटाएगा। यह मूर्ति 60 सेमी ऊंची है। माना जा रहा है कि यह मूर्ति तमिलनाडु के एक मंदिर से चोरी हुई थी। 11 मार्च 2024 को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की काउंसिल ने एशमोलियन संग्रहालय में रखी संत तिरुमनकई की 16वीं शताब्दी की कांस्य की मूर्ति भारत के वापस देने के लिए भारतीय उच्चायोग के दावे का समर्थन किया। यह मूर्ति 1967 से ही संग्रहालय में रखी हुई है। इसे म्यूजियम ने एक नीलामी में हासिल किया था। डॉ. जेआर. बेलमोंट नामक एक संग्रहकर्ता के पास यह थी, लेकिन अब इसे भारत को लौटाया जाएगा।

अफगानिस्तान में भूकंप आया

अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप आया। आज अलसुबह करीब सवा 2 बजे लोगों ने भूकंप के जाेरदार झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र बिंदु 160 किलोमीटर दूर रहा। हालांकि अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत फैल गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ