Aaj Ki Breaking News: Exit Poll के आंकड़ों के बीच PM मोदी का ट्वीट

Aaj Ki Breaking News: आज अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। अमरनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग शुरू होगी। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

News24 Hindi Breaking News LIVE Updates

देश-दुनिया की खबरें देखें...

Today Breaking News in Hindi: आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की सबसे अहम खबर दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई है। उन्होंने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में रेगुलर जमानत और अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने के लिए याचिका दायर की हुई है। अब देखना यह है कि दोनों मामलों में उन्हें किसमें राहत मिलती है? आज दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की मीटिंग भी है, जिसमें 4 जून को होने वाली मतगणना और चुनाव नतीजों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। इस मीटिंग में बंगाल CM ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। इस बीच एग्जिट पोल के अनुमान भी लगातार सामने आ रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी ने चुनाव के दौरान सुरक्षाबलों के योगदान की सराहना की। उन्होंने लिखा कि पूरे चुनाव के दौरान उनकी अडिग सतर्कता के लिए हमारे उत्कृष्ट सुरक्षा बलों का हार्दिक आभार। उनके प्रयासों ने एक सुरक्षित और संरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया हैए जिससे लोग आसानी से मतदान प्रक्रिया में भाग ले सके। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा की हम सभी सराहना करते हैं।

https://twitter.com/narendramodi/status/1796919187153252798?s=48

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि देश में सात चरणों का मतदान हो चुका है। 4 जून को मंगलवार के दिन मंगल होगा। इंडिया की टीम और पीडीए की रणनीति जीतने जा रही है।

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन इस बार केंद्र में सरकार बनाएगी।

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन इस बार केंद्र में सरकार बनाएगी।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कोलकाता के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद जनता को विक्ट्री साइन दिखाया।

https://twitter.com/ANI/status/1796862219797377061

एग्जिट पोल डिबेट में हिस्सा लेगी कांग्रेस- पवन खेड़ा

इंडिया गठबंधन की बैठक पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय दलों ने बैठक की और पूर्व निर्धारित एग्जिट पोल पर भाजपा और उसके पारिस्थितिकी तंत्र को बेनकाब करने का फैसला किया। एग्जिट पोल में भाग लेने के पक्ष और विपक्ष में कारकों पर विचार करने के बाद, सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि सभी भारतीय दल आज शाम टेलीविजन पर एग्जिट पोल बहस में भाग लेंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1796864667975028843

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन नेताओं की बैठक हुई। उन्होंने फैसला किया है कि आज शाम को टीवी पर एग्जिट पोल की बहस में सभी भारतीय दल हिस्सा लेंगे।

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर भारत गठबंधन की बैठक चल रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल में दो दिवसीय ध्यान का समापन किया

तुर्की मेड पिस्टल से सलमान को मारना चाहता था लाॅरेंस

नवी मुंबई पुलिस ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग तुर्की में बनी जिगाना पिस्तौल से अभिनेता सलमान खान को मारने की तैयारी कर रहा थाए जिसका इस्तेमाल पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी किया गया था।

https://twitter.com/ANI/status/1796841839183765542

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर गठबंधन की बैठक के लिए पहुंचे।

कटरा में पान मसालों पर प्रतिबंधन

जम्मू कश्मीर में अब कटरा और वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में पान मसाला और तंबाकू बैन रहेगा। एक महत्वपूर्ण तंबाकू विरोधी कदम उठाते हुए जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) रियासी विशेष महाजन ने कटरा और वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में तंबाकू आधारित (चबाने योग्य और गैर-चबाने योग्य) उत्पादों की बिक्री, प्रदर्शन और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) विशेष महाजन ने बताया कि प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू होगा और उल्लंघन करने वालों को कड़े दंड का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली के व्यापारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी

दिल्ली के सिविल लाइन इलाके में रहने वाले व्यापारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। विदेश में बैठे कुख्यात सरगना गोल्डी बराड़ के नाम से कारोबारी को फोन पर धमकी दी गई। धमकी से डरे सहमे कारोबारी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट बस में आग लगी

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर इलाके में मोहन ढाबा के पास महिंद्रा ट्रेवल्स की सवारी बस में आग लग गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिन्हें धुंआ उठते ही ऐन वक्त पर बस रोककर सुरक्षित उतारा गया। तेज गर्मी के चलते बस में आग लगने की संभावना है। बस जगदलपुर से रायपुर जा रही थी।

मध्य प्रदेश नर्सिंग फर्जीवाड़ा मामला

मध्य प्रदेश के नर्सिंग फर्जीवाड़ा मामले के 4 आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। 1 जून तक CBI रिमांड पर 4 आरोपी बर्खास्त सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज, ओम गोस्वामी, रवि भदोरिया, जुगल किशोर शर्मा को भेजा गया था। वहीं आज दो आरोपियों की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होगी। नर्सिंग फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तारी के बाद पहली बार किसी आरोपी ने जमानत याचिका दर्ज की है। नर्सिंग फर्जीवाड़े मामले में कुल 23 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। 23 आरोपियों में 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोप है कि रिश्वत लेकर नर्सिंग कॉलेज को सूटेबल लिस्ट में शामिल किया गया।

दिल्ली का युवक गंगा नदी में डूबा

दिल्ली से दोस्तों के साथ घूमने आया युवक गंगा मे डूब गया है। SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी है। दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में घूमने आया युवक लक्ष्मण झूला क्षेत्र में नहाते वक्त गंगा में डूब गया। जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया। उसके परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सुसाइड किया

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सिविल लाइन थाने के तहत आने वाले पोड़ीबहार की घटना है। मृतक की पहचान साहिल मेखले के रूप में हुई। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। वह मां-बाप से अलग रहता था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी, पीछे से उसने फंदा लगा लिया। सुबह पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, पर वह नहीं उठा तो परिजनों को बताने पर घटना का पता चला।

PM मोदी के खिलाफ हाईकोई पहुंची कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कन्याकुमारी में ध्यान लगाने के खिलाफ कांग्रेस हाईकोर्ट पहुंच गई है। तमिलनाड़ु कांगेस ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। कांग्रेस ने उनकी आध्यात्मिक यात्रा के लाइव प्रसारण पर आरोप लगाया है। याचिका में कहा गया है कि प्रधानमंत्री अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस तरह आध्यात्मिक यात्रा करके वोटर्स को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। हिंदुओं की भावनाओं को उकसा कर वोट हासिल करने का प्रयास है। यह एक तरह से चुनाव प्रचार ही है।

अरविंद केजरीवाल को आज जमानत मिलने की उम्मीद

आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। दिल्ली शराब घोटाले के आरोपी केजरीवाल को गत 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी। वे लोकसभा चुनाव प्रचार करने लिए जेल से बाहर आए थे। उन्हें 2 जून को कल सरेंडर करना है। इससे पहले उन्होंने जमानत अवधि बढ़ाने और रेगुलर जमानत के लिए कोर्ट में याचिका डाल दी है, जिस पर आज सुनवाई होगी। अब देखना यह है कि उन्हें जमानत मिलती है या नहीं। वे जेल जाएंगे या बाहर रहेंगे, इसका फैसला आज हो जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ