Live Updates
22:01 (IST) 19 Mar 2024
महुआ मोइत्रा कैश फॉर क्वेरी मामले में लोकपाल ने CBI दिए जांच का आदेश

महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उन पर लगे कैश फॉर क्वेरी मामले में लोकपाल ने CBI को जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में शिकायकर्ता बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर यह दावा किया है।

21:14 (IST) 19 Mar 2024
बगहा में गोरखपुर-नरकटिया रेलवे लाइन पर ट्रेन डिरेल, कोई हताहत नहीं

गोरखपुर-नरकटिया रेलखंड पर बड़ा हादसा टल गया है। मंगलवार को यहां सेना के जवानों को ले जा रही एक स्पेशल ट्रेन के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। जिससे ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

20:22 (IST) 19 Mar 2024
पूर्व विधायक ने X से हटाया 'मोदी का परिवार'

राजस्थान के कोटा विधानसभा से भाजपा पार्टी से पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने आज अपने X अकाउंट से अपने नाम के आगे से ‘मोदी का परिवार’ हटा दिया है।

19:33 (IST) 19 Mar 2024
ED के समन के खिलाफ केजरीवाल पहुंचे हाई कोर्ट

ED के समन के खिलाफ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। जांच एजेंसी अब तक सीएम को कुल 9 समन दे चुकी है। सीएम ने अपनी याचिका में ईडी के समन को गैरकानूनी बताया है।

18:30 (IST) 19 Mar 2024
ECI ने दिए जालंधर डिप्टी कमिशनर के ट्रांसफर आदेश

भारतीय निर्वाचन आयोग ने एक शिकायत के आधार पर जालंधर के डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल को तबदील करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह रोपड़ रेंज के एडीजीपी जसकरन सिंह और बार्डर रेंज के डीआईजी नरिन्दर भार्गव को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

17:30 (IST) 19 Mar 2024
सीमा त्रिखा समेत आठ विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

हरियाणा में सीएम नायब सैनी के मंत्रिमंडल में विस्तार हुआ है। मंगलवार शाम यहां सीमा त्रिखा समेत आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

15:15 (IST) 19 Mar 2024
तरनजीत सिंह संधू BJP में शामिल

पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले वह अमेरिका में भारतीय राजदूत पद से रिटायर हुए थे।

15:11 (IST) 19 Mar 2024
महाराष्ट्र सीट शेयरिंग पर घोषणा जल्द

महाराष्ट्र में शिवसेना सांसदों और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बैठक मंगलवार दोपहर खत्म हो गई। बैठक के बाद सांसद राहुल शेवाले ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई है। जल्द ही इस बारे में घोषणा की जाएगी।

15:05 (IST) 19 Mar 2024
CAA लागू करने पर फिलहाल रोक नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल देशभर में CAA लागू करने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। याचिकाकर्ता मामले की सुनवाई के दौरान सीएए पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। अब मामले में अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी। अदालत ने 2 अप्रैल तक रोक लगाने की याचिकाओं पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।

14:56 (IST) 19 Mar 2024
सीता सोरेन बनी भाजपाई

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की पूर्व विधायक और झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भाजपा में शामिल हुईं।

14:55 (IST) 19 Mar 2024
CWC मीटिंग पर जयराम रमेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस

आज CWC की बैठक में सिर्फ घोषणा पत्र पर ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ पर चर्चा हुई।

14:52 (IST) 19 Mar 2024
अली अशरफ फातमी का इस्तीफा

बिहार में आज एक और इस्तीफा हो गया है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने आज जनता दल यूनाइटेड के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। फातमी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा कि मैं नैतिक मूल्यों की रक्षा हेतु जनता दल यूनाइटेड के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।

14:44 (IST) 19 Mar 2024
हरियाणा कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार

रोहतक- अरविंद शर्मा

सोनीपत- शशिकांत कौशिक/ योगेश्वर दत्त

हिसार- कैप्टन अभिमन्यु/ रणजीत चौटाला

कुरुक्षेत्र- मदनपाल चौहान/नवीन जिंदल

12:55 (IST) 19 Mar 2024
कांग्रेस CWC-CEC की बैठक

– कांग्रेस CWC की बैठक में आज कांग्रेस के लोकसभा चुनाव 2024 घोषणा पत्र पर चर्चा हुई

– बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और वर्किंग कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

– वहीं शाम को होने वाली CEC की मीटिंग में क़रीब 12 राज्यों की क़रीब 90 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर होगी चर्चा

– अरुणाचल, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना, पुडुचेरी, मध्यप्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों के उम्मीदवारों के नाम होंगे फाइनल

14:14 (IST) 19 Mar 2024
पश्चिम बंगाल के नए DGP

– चुनाव आयोग ने संजय मुखर्जी के नाम पर मुहर लगाई

– बीते दिन से विवेक सहाय का नाम सुर्खियों में था

– चुनाव आयोग ने राजीव कुमार को DGP के पद से हटाया था

13:56 (IST) 19 Mar 2024
महाविकास अघाड़ी में 'मतभेद'

– प्रकाश आंबेडकर ने कोंग्रेस अध्यक्ष को लिखा पत्र, बड़ा आरोप लगााया

– MVA की मीटिंग में VBA के प्रतिनिधि को उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने सुना नहीं, अपनी बात नहीं रखने दी

– दोनों पार्टियों ने हमारा विश्वास खो दिया, अब गठबंधन में हमारा आना मुश्किल

– मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में आंबेडकर ने कांग्रेस के कोटे से 7 सीट पर स्ट्रेटजिक सपोर्ट की बात कही

12:31 (IST) 19 Mar 2024
राज ठाकरे ने मांगी दो सीटें

महाराष्‍ट्र में एक और खेल होने जा रहा है। लंबे समय से स‍ियासी तस्‍वीर से बाहर चल रहे राज ठाकरे अम‍ित शाह से म‍िलने पहुंचे हैं। माना जा रहा है क‍ि उन्‍होंने महाराष्‍ट्र में मुंबई दक्ष‍िण और श‍िरडी की सीट मांगी है।

12:24 (IST) 19 Mar 2024
राज ठाकरे पहुंचे दिल्ली

– थोड़ी देर में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

– बेटे अमित ठाकरे भी नजर आए साथ

– गठबंधन पर चर्चा संभव

12:14 (IST) 19 Mar 2024
बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ी

– पतंजलि की दवाइयों के भ्रामक प्रचार मामले में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण मुश्किल में फंसे।

– सुप्रीम कोर्ट का आदेश अगली सुनवाई पर दोनों कोर्ट के सामने पेश हों।

– कोर्ट की अवमानना के मामले में नोटिस का जवाब नहीं देने से सुप्रीम कोर्ट नाराज

– कोर्ट ने दोनों को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है

11:58 (IST) 19 Mar 2024
हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने JMM से द‍िया इस्‍तीफा

झारखंड में भी चुनावों से पहले हलचल होने लगी है। पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने जेएमएम (JMM) की प्राथम‍िक सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे द‍िया है।

News24 Breaking News Headlines Live Updates: आज नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दर्ज 237 से ज्यादा याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 8 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। दिल्ली में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की अहम बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने घोषणा पत्र पर मंथन करके मुहर लगाई। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक भी आज होने की संभावना है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक का दौरा किया। कलबुर्गी में जनसभा और केरल के पलक्कड़ में रोड शो में उनके फैन्स उमड़े। आज आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता संजय सिंह ने बतौर राज्यसभा सदस्य शपथ ग्रहण की।