Live Updates
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में एक पेंट फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई
धीरेंद्र शास्त्री के भाई की सरेआम गुंडागर्दी
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि धीरेंद्र शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग कुछ लोगों के साथ जीतू तिवारी नाम के शख्स के घर जाता है और परिवार के साथ मारपीट करता है। मारपीट के दौरान पीड़ित परिवार की लड़की वीडियो बना लेती है और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देती है।
कांग्रेस ने पहले ही हार मान ली है- जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, "कांग्रेस द्वारा सातवें चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर एग्जिट पोल में भाग न लेने का निर्णय इस बात की स्पष्ट पुष्टि करता है कि कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों में हार मान ली है। यह आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि कांग्रेस आमतौर पर तब एग्जिट पोल से बाहर हो जाती है, जब उसे लगता है कि परिणाम उसके पक्ष में नहीं होंगे, लेकिन अगर उसे लगता है कि उसके पास एक बाहरी मौका भी है, तो उसे इसमें भाग लेने में कोई संकोच नहीं होता। उनका पाखंड किसी से छिपा नहीं है। सातवें चरण में कोई भी उन पर अपना वोट बर्बाद न करे। अब एग्जिट पोल अभ्यास का बहिष्कार करने का निर्णय लेकर, वे कई पेशेवर एजेंसियों द्वारा किए गए अभ्यास को सवालों के घेरे में ला रहे हैं, जिन्होंने हजारों सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों के वोटों को सामने लाने के लिए काम किया है।
https://twitter.com/ANI/status/1796568472593518869
मुंबई के ताड़देव इलाके में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
https://twitter.com/ANI/status/1796572713949229517
LG को दिल्लीवासियों के कल्याण से कोई मतलब नहीं- AAP
दिल्ली में जल संकट पर एलजी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आप ने कहा कि एक बार फिर दिल्ली के एलजी दिल्ली की जनता के साथ घटिया और गंदी राजनीति कर रहे हैं। जब भी दिल्ली संकट में होती है, तो केजरीवाल सरकार ही समाधान ढूंढती है, जबकि एलजी गंदी राजनीति करते हैं। यह स्पष्ट है कि वह एक बाहरी व्यक्ति हैं, जिन्हें दिल्ली या दिल्लीवासियों के कल्याण से कोई मतलब नहीं है। हमें हर मुद्दे पर उनसे लड़ना जरूरी या उचित नहीं लगता।
यूपी के रायबरेली में स्ट्रांग रूम में तैनात दरोगा हरिशंकर की मौत हो गई। उन्हें भीषण गर्मी के कारण हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें जिला हाॅस्पिटल ले जाया जा रहा था। बता दें कि शहर के गोरा बाजार स्थित आईटीआई में स्ट्रांग रूप बनाया गया था।
1 जून को एग्जिट पोल के रुझानों में हिस्सा नहीं लेगी कांग्रेस
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा कि आगामी एग्जिट पोल बहस में भाग न लेने के पार्टी के फैसले पर हमारा बयान: मतदाता अपना वोट दे चुके हैं और मतदान के नतीजे मशीनों में बंद हो चुके हैं। नतीजे 4 जून को आएंगे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नज़र मेंए नतीजे घोषित होने से पहले किसी भी तरह की सार्वजनिक अटकलें लगाकर टीआरपी के खेल में भाग लेने का कोई औचित्य नहीं है। किसी भी बहस का उद्देश्य दर्शकों को जागरूक करना होता है। कांग्रेस पार्टी 4 जून से फिर से बहस में सहर्ष भाग लेगी।
https://twitter.com/ANI/status/1796527382112997886
गुजरात भारतीय जनता पार्टी 4 जून के नतीजों के बाद जश्न नहीं मनाएगी। पार्टी ने यह फैसला राजकोट अग्निकांड के मद्देनजर लिया है।
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना कहा कि पिछले कुछ दिनों से हम दिल्ली में जल संकट के प्रति दिल्ली सरकार का गैरजिम्मेदाराना रवैया देख सकते हैं। आज दिल्ली में लोग पानी के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर टैंकरों के पीछे भागते नजर आ रहे हैं। लेकिन सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरे राज्यों पर फोड़ रही है। दिल्ली में 24 घंटे पानी की आपूर्ति का मुख्यमंत्री का वादा अब तक छलावा साबित हुआ है।
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना कहा कि पिछले कुछ दिनों से हम दिल्ली में जल संकट के प्रति दिल्ली सरकार का गैरजिम्मेदाराना रवैया देख सकते हैं। आज दिल्ली में लोग पानी के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर टैंकरों के पीछे भागते नजर आ रहे हैं। लेकिन सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरे राज्यों पर फोड़ रही है। दिल्ली में 24 घंटे पानी की आपूर्ति का मुख्यमंत्री का वादा अब तक छलावा साबित हुआ है।
लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के मतदान के बाद से ही टीवी पर दिखाए जाने एग्जिट पोल के रुझानों में MP कांग्रेस हिस्सा नहीं लेगी। इसको लेकर MP PCC ने बड़ा फैसला किया है।
नाबालिग के पिता-दादा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
पुणे पोर्श कार हादसा मामले में कोर्ट ने आज आरोपी नाबालिग के पिता और दादा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।
https://twitter.com/ani_digital/status/1796503723986100400
मीडिया का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं पीएम- शत्रुघ्न सिन्हा
वरिष्ठ अभिनेता और आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री को एक मित्र के रूप में देखता हूं। वह ध्यान लगाने नहीं गए हैं, बल्कि मीडिया का ध्यान आकर्षित करने गए हैं। उन्होंने पहले भी ऐसा किया है, जब वह केदारनाथ गए थे। वह सभी टेलीफोनए संचार और सभी मीडियाकर्मियों के साथ वहां गए थे। यह प्रचार का एक नया तरीका है। लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। उन्होंने सभी संभव तरीके आजमा लिए हैं और यह आखिरी उपाय था।
प्रज्वल रेवन्ना को 6 दिन की पुलिस रिमांड
बेंगलुरु की एक अदालत ने सेक्स स्कैंडल मामले के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि प्रज्वल रेवन्ना आज ही जर्मनी के म्यूनिख से भारत लौटे थे। वे 26 अप्रैल को वोटिंग के बाद से ही जर्मनी में थे। प्रज्वल हासन लोकसभा सीट से जेडीएस के सांसद हैं। वे लोकसभा चुनाव 2024 में भी कर्नाटक की हासन सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1796505524491751718
विभव कुमार को बड़ा झटका
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने स्वाति मालीवाल केस में आरोपी विभव कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी के मामले में गिरफ्तार आरोपी विभव कुमार को 3 दिन की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में पेश किया। दिल्ली पुलिस अब तक बिभव कुमार की 2 बार कस्टडी मांग चुकी है, जिसमें पहली बार 5 दिन और दूसरी बार 3 की कस्टडी में पूछताछ की जा चुकी है।
जबलपुर में बीच सड़क पर फिल्मी फाइट
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में भीड़भाड़ वाले चौराहे पर एक शख्स और उसकी पत्नी पर हमलावर टूट पड़े। दमोह से आए परिवार के साथ बस स्टैंड इलाके में जमकर मारपीट हुई। बच्चे को बाइक की टक्कर लगने के बाद परिवार ने विरोध किया था। दमोह से आए शख्स के द्वारा गाड़ी सही ढंग से चलाने की नसीहत देने पर बाइक सवार भड़क गया। उसने अपने साथियों को मौके पर बुलाकर दमोह से आए परिवार पर बरसाए लात घूंसे।
बीच बचाव करने आए लोगों के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। जबलपुर के पुराने बस स्टैंड स्थित तीन पत्ती चौक का मामला है। माता-पिता के साथ हो रही मारपीट देख बच्चे रोते बिलखते नजर आए। मारपीट करने के बाद आरोपी हमलावर अपने साथियों सहित फरार हुआ। बीच सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप
दिल्ली से श्रीनगर के लिए उड़ान भरने वाली विस्तारा की फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप मच गया।विस्तारा की फ्लाइट यूके611 में बम की धमकी मिली है। यह धमकी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) श्रीनगर को मिली थी। आनन-फानन में सुरक्षा बल एक्शन में आए और प्लेन का कोना-कोना खंगाला गया, लेकिन जांच पड़ताड़ करने के बाद धमकी फर्जी पाई गई। इसके बाद एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य हो गया।
लू पर आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन का बयान
मौसम अपडेट और लू पर आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन का कहना है कि पिछले 24 घंटे में बिहार, झारखंड, ओडिशा में काफी मौतें हुई हैं। हमें उम्मीद है कि कल से इस पूरे क्षेत्र में लू की स्थिति धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। इसके आधार पर इनमें से अधिकांश राज्यों, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज कल में गर्मी की स्थिति थोड़ी कम होने की संभावना है, जिसके कारण इनमें से अधिकांश राज्यों में यलो अलर्ट रहेगा। उड़ीसा के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में भी ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा।
राजस्थान में खाना खाने के बाद लोग बीमार
राजस्थान के टोंक जिले के बीजवाड़ा गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद करीब 150 लोग बीमार हो गए है, जिन्हें केकड़ी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शादी समारोह में करीब एक हजार लोगों ने खाना खाया था। थाना प्रभारी कालूराम मीणा ने मामले की पुष्टि की और बताया कि खाने के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।
बहबल कलां गोलीकांड केस फरीदकोट से चंडीगढ़ ट्रांसफर
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए बहुचर्चित बहबल कलां गोलीकांड के ट्रायल केस को फरीदकोट से चंडीगढ़ ट्रांसफर कर दिया है। सेवानिवृत्त एसएसपी चरणजीत सिंह शर्मा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुरक्षा का हवाला देते हुए बहबल कलां गोलीकांड मामले को पंजाब से बाहर ट्रांसफर करने की मांग की थी, जिस पर हाईकोर्ट ने यह अहम फैसला सुनाया। अब यह केस फरीदकोट की ट्रायल कोर्ट से चंडीगढ़ ट्रायल कोर्ट ट्रांसफर हो गया है और अब इसकी सुनवाई चंडीगढ़ में चलेगी।
विभव कुमार को झटका, याचिका पर सुनवाई से हाईकोर्ट का इनकार
स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में गिरफ्तार बिभव कुमार की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई से दिल्ली हाइकोर्ट ने इनकार कर दिया है। दिल्ली हाइकोर्ट ने विभव कुमार की ओर से दायर याचिका को एमपी/ एमएलए कोर्ट के पास भेज दिया है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच याचिका पर सुनवाई कर सकती हैं। विभव कुमार ने गिरफ्तारी को दिल्ली हाइकोर्ट में चुनौती दी है।
याचिका में कहा कि उन्हें जबरदस्ती पुलिस कस्टडी में रखा गया। जबरदस्ती कस्टडी में रखने का मुआवजा भी मिले और पुलिस वालों के खिलाफ विभागीय जांच हो।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार ने दिल्ली पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी को अवैध और दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41ए के प्रावधानों का घोर उल्लंघन घोषित करने के निर्देश देने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है।
जम्मू में गर्मी से मचा हाहाकार
जम्मू कश्मीर में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। जम्मू में पारा 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। ऐसे में जम्मू संभाग के अलग-अलग जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। जम्मू पुंछ हाईवे पर टांडा के जंगलों में आग लगी हुई है। वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। लोगों को डर इस बात का है कि आग उनके घर तक न पहुंचे। वहीं आपको बता दें कि इस भीषण गर्मी में एक महीने में 500 से ज्यादा आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं।
मध्य प्रदेश के डबल मर्डर केस में अपडेट
मध्य प्रदेश में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी मुकुल सिंह ने नाटकीय अंदाज में सरेंडर किया है। देर रात सिविल लाइन थाने में जाकर आरोपी ने सरेंडर किया। मुकुल ने रेलवे कर्मचारी राजकुमार विश्वकर्मा और बेटे तनिष्क की हत्या करना स्वीकार किया है। तीन दिन पहले लड़की को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ़्तार किया था।
प्रेमिका की गिरफ्तारी के बाद खुद को मुकुल रोक नहीं पाया।
मुकुल 75 दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा। दोनों फरार आरोपियों ने हरिद्वार में डेरा डाल रखा था।
बाप-बेटे की हत्या के बाद दोनों 15 मार्च को फरार हुए थे। सिविल लाइन थाना के तहत आने वाली मिलेनियम कॉलोनी की घटना है। आरोपी मुकुल ने लड़की के बाप और भाई की घर में घुसकर हत्या की थी। 75 दिन में दोनों 10 से ज्यादा ठिकाने बदल चुके थे। नागपुर, पुणे, मुंबई, विशाखापट्टनम, बेंगलुरु, शिलांग, अमृतसर, हरिद्वार में रहे।
आप विधायक के बेटे के मारपीट केस में अपडेट
नोएडा पुलिस AAP विधायक अमानततुल्ला खान और उनके बेटे पर कुर्की की तैयारी में जुटी है। दोनों की सम्पति कुर्क करने और ईनाम घोषित करने की तैयारी चल रही है। विधायक और उनके बेटे सहित 3 लोगों के खिलाफ NBW वारंट जारी हुआ। नोएडा के पेट्रोल पंप पर मारपीट के मामले मे विधायक और उनका बेटा फरार है। नोएडा पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया हुआ है।
राजकोट गेमजोन अग्निकांड की जांच
राजकोट में TRP गेमजोन अग्निकांड मामले में 4 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें टाउन प्लानर एमडी सांगठिया चीफ फायर ऑफिसर आर वी खेरणी के ऑफिस में एसीबी ने सर्च ऑपरेशन चालया। एसीबी की 15 सदस्य टीम इन अधिकारियों की संपत्तियों का ब्यौरा इकट्ठा कर रही है। इसमें टाउन प्लानर की करोड़ों की संपत्ति का पता चला है।राजकोट की यूनिवर्सिटी रोड पर नया बंगला बना रहा है।
इसके अलावा टाउन प्लानर की पत्नी के नाम पर पेट्रोल पंप फार्म हाउस और कई मकान हैं। 75000 की तनख्वाह पाने वाला टाउन प्लानर करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। राजकोट मनपा के TPO मनसुख सागठिया, चीफ फायर ऑफिसर आर वी खेर, डिप्टी फायर ऑफिसर बी जे ठेबा, स्टेशन फायर ऑफिसर रोहित विगोरा, ATPO मुकेश मकवाना, ATPO गौतम जोशी के दफ्तर और घर में भी ACB का सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
राजकोट आग मामले में भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद SIT, क्राइम ब्रांच के साथ साथ अब ACB भी जांच में जुटी और चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
स्वाति मालीवाल मारपीट केस
आप सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट केस के आरोपी विभव कुमार की कस्टडी आज खत्म हो रही है। दिल्ली पुलिस उसे तीस हजारी कोर्ट में पेश करेगी। वहीं विभव ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी हुई है। उसकी याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट भी सुनवाई करेगी।
बांग्लादेशी सांसद मर्डर केस में नया अपडेट
बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या की पुष्टि और डेड बॉडी के टुकड़ों की शिनाख्त के लिए DNA टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए उनकी बेटी कोलकाता आएंगी। यह जानकारी बांग्लादेश के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के चीफ हारुनन राशिद ने दी है। वे केस की जांच के लिए भारत में ही हैं। सांसद के बचपन के दोस्त पर उनकी हत्या करने के आरोप लगे हैं। पुलिस मामले में अब तक 2 लोगों को गिरफ्तार कर पाई है। वहीं जिस फ्लैट में उनकी हत्या हुई है, उसके सेप्टिक टैंक से मानव मांस और बाल मिले हैं।
प्रज्वल रेवन्ना लौटे इंडिया, किए गए गिरफ्तार
सेक्स स्कैंडल में फंसे कर्नाटक की हासन सीट से जेडीएस के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना बीती रात जर्मनी से इंडिया लौटे। उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट से SIT ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें CID ऑफिस ले जाया गया और आज कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। उन पर अपने घर में काम करने वाली महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है। उनके करीब 3 हजार से ज्यादा वीडियो एक पेन ड्राइव में वायरल हो गए थे, तब मामला सामने आया।
Aaj Ki Breaking News: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की सबसे बड़ी खबर सेक्स स्कैंडल में फंसे JD(S) से निलंबित प्रज्वल रेवन्ना हैं, जो बीती रात जर्मनी से लौटे और SIT ने उन्हें एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार करके CID ऑफिस ले जाया गया। बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की बेटी DNA टेस्ट के लिए इंडिया आएगी। सांसद इलाज के लिए कोलकाता आए थे, लेकिन उनकी हत्या कर दी गई। उनकी डेड बॉडी के टुकड़े मिले हैं, लेकिन शिनाख्त के लिए DNA टेस्ट कराया जाएगा। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
1 hr agoधरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
4 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
4 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
5 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
6 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
7 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
8 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
8 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines