Live Updates
महाराष्ट्र में 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे मनोज जरांगे पाटिल के उम्मीदवार, सोमवार को होगा नामों का ऐलान
मनोज जरांगे पाटिल महाराष्ट्र में 25 विधानसभा सीटों पर लड़ेंगे। 25 में से 15 सीट पर लड़ना तय, कल सुबह 8 बजे से पहले 15 सीट पर नाम तय होंगे। बाकी 10 से 11 नामों पर फैसला सोमवार की दोपहर को होगा।
लड़की बहन योजना पर बोले सीएम शिंदे - एक बार कमिटमेंट कर दी तो मैं अपने आप की भी नहीं सुनता
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार को मुंबई के कुर्ला में शिंदे सेना के उम्मीदवार मंगेल कुडलकर के लिए प्रचार करते हुए कहा कि राज्य में हर महीने भाई-बहन को पैसे मिलेंगे। हर महीने आपको भाई दूज का गिफ्ट मिलेगा। आपको हर महीने मायके से पैसे मिलेंगे। लाडली बहनों और भाइयों को यह वचन देने आया हूं। क्योंकि मैंने एक बार कमिटमेंट कर दी तो फिर मैं अपनी भी नहीं सुनता।
दिल्ली के खजूरी खास में दो कारोबारियों में गोलीबारी, एक की मौत, जांच जारी
दिल्ली पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम 6.20 बजे पुलिस स्टेशन खजूरी खास में गोलीबारी की घटना के बारे में एक कॉल प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दो लोगों, अजय और हेमंत के बीच माला बनाने के अपने व्यवसाय को लेकर तीखी बहस हुई थी। अजय ने हेमंत पर गोली चलाई और मौके से भाग गया। हेमंत को इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र (JPC) अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हेमंत को 2 गोलियां लगीं, एक सिर में और दूसरी छाती के बाएं हिस्से में लगी। मामले की जांच जारी है।
पीएम मोदी के बाद जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और जेपी नड्डा की मुलाकात खत्म हो गई है। दोनों नेताओं ने लगभग एक डेढ़ घंटे बात की। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी से सीएम ने मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं से कुंभ के आमंत्रण और उपचुनाव को लेकर सीएम ने चर्चा की है।
भागलपुर में जुलूस के दौरान मस्जिद पर हिंदूवादी संगठनों ने फहराया भगवा, भड़के तेजस्वी यादव ने नीतीश पर बोला हमला
भागलपुर में जुलूस के दौरान मस्जिद पर भगवा फहराने के मामले में राष्ट्रीय जनता दल और तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आरजेडी ने ट्वीट कर लिखा कि नीतीश कुमार के प्रायोजन एवं RSS-भाजपा की शह पर मस्जिदों पर झंडे फहराए जाते हैं। उन्होंने भागलपुर में जुलूस के दौरान मस्जिद को अपवित्र करने की घटना ने सरकार और प्रशासन का घृणित चेहरा उजागर कर दिया है।
महाराष्ट्र में किंगमेकर बनेंगे अजीत पवार, किसी गठबंधन को नहीं मिलने वाला बहुमतः नवाब मलिक
एनसीपी अजीत के नेता नवाब मलिक ने दावा किया है कि आगामी महाराष्ट्र चुनाव में अजीत पवार किंगमेकर बनकर उभरेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की स्थिति 'आया राम, गया राम' की हो गई है। मानखुर्द-शिवाजी नगर सीट से एनसीपी के उम्मीदवार नवाब मलिक ने कहा कि राज्य के चुनावी परिणाम के बारे में भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। किसी भी पार्टी या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है।
बिहार में वुमन्स एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की गौरव यात्रा हाजीपुर पहुंची
बिहार में आयोजित हो रही वुमन्स एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की गौरव यात्रा आज हाजीपुर पहुंच गई। हाजीपुर के डीएम यशपाल मीणा और एसपी हर किशोर राय ने जिला प्रशासन सभागार में समारोह के दौरान यात्रा का स्वागत किया। डीएम मीणा ने कहा कि यह समारोह शहर के लिए गर्व का क्षण है और युवाओं को प्रेरित कर रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत ने देश को गौरवान्वित किया है और यह हॉकी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। गौरव यात्रा के दौरान ट्रॉफी को हाजीपुर में प्रदर्शित किया गया और लोगों को इसे देखने का अवसर मिला है।
सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा का छुए पैर
बिहार की राजधानी पटना में आज चित्रगुप्त पूजा का त्यौहार मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना सिटी स्थित आदि चित्रगुप्त मंदिर कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम पूजन का आयोजन भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिंह द्वारा आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विशेष निर्देश पर मंदिर की व्यवस्था और मंदिर का पुर्ननिर्माण कार्य किया गया है, जिसके लिए आरके सिन्हा ने उनका धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धन्यवाद का जवाब देते हुए आरके सिन्हा के पैर छूकर अभिनंदन किया।
सूरत रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़! छठ पूजा के लिए यूपी-बिहार जाने के लिए उमड़ा जन सैलाब
गुजरात के सूरत में बड़ी संख्या में यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के लोग रहते हैं। ऐसे में छठ के मौके पर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग घरों की तरफ रवाना हो रहे हैं। इसी क्रम सूरत रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखी जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सूरत पुलिस ने भी खास इंतजाम किए हैं। एक एसीपी सहित 100 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। बैरिकेडिंग करके लोगों को प्लेटफॉर्म पर भेजा जा रहा है। स्टेशन के बाहर टेंट लगाए गए है, ताकि प्लेटफॉर्म पर भीड़ न हो। रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की बात कही हैं, फिर भी इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।
यूपी उपचुनाव में सभी 9 की 9 सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधनः शिवपाल यादव
कानपुर के सीसामऊ में समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने कहा कि यूपी की सभी 9 सीटों पर इंडिया अलायंस के उम्मीदवार 9 की 9 सीटें जीतेंगे।
लॉरेंस बिश्वोई पर स्टैंड क्लियर करे केंद्र सरकार; पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाया सवाल
पंजाब के मुक्तसर साहिब में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वरिंग ने कहा कि भारत सरकार को लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े कनाडा के आरोपों पर अपना स्टैंड क्लियर करना चाहिए। लोगों को संदेह है कि जेल में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई कैसे एक्टिव है और इंटरव्यू दे रहा है। अब तो कनाडा की सरकार ने भी उसका नाम ले लिया है। संदेह बढ़ता जा रहा है। आधा पंजाब कनाडा में रहता है और अगर रिश्ते खराब होते हैं तो ये हमारा नुकसान है।
2025 में बिहार में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकारः RJD सांसद मीसा भारती का दावा
बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव से पहले सत्ता पक्ष हो या विपक्ष के नेता, सब अभी से सरकार बनाने का दावे करने लगे हैं। RJD सांसद मीसा भारती ने कहा है कि अगले साल बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि उनकी सरकार आने पर 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
श्रीनगर के मुख्य बाजार में ग्रेनेड अटैक, 6 लोग घायल
जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रविवार को मुख्य बाजार स्थित टीआरसी के पास ग्रेनेड हमले का मामला सामने आया है। हमले में 6 नागरिक घायल बताए जा रहे हैं। जिनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
'सिर्फ सत्ता में बने रहना मकसद', प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता और वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मोदी की सरकार सिर्फ़ अपने बड़े व्यापारी मित्रों के लिए काम करती है। उनका उद्देश्य आपको बेहतर जीवन देना नहीं है, नए रोज़गार ढूंढना नहीं है, बेहतर स्वास्थ्य या शिक्षा पहल और कार्यक्रम प्रदान करना नहीं है। इन्हें बस किसी भी तरह से सत्ता में बने रहना है जिसका साधन आपको विभाजित करना है, वे आपके बीच गुस्सा फैला रहे हैं, नफरत फैला रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर BJP के अध्यक्ष बने सत शर्मा, रवींद्र रैना को मिली नई जिम्मेदारी
सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। रवींद्र रैना को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
केदारनाथ के कपाट बंद, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
भाई दूज के पर्व पर शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो गए। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। उत्तरकाशी में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट 2 नवंबर को बंद हुए। आज सुबह 8:30 बजे केदारनाथ के कपाट बंद हुए। यमुनोत्री धाम के गेट दोपहर 12:04 बजे बंद होंगे और बद्रीनाथ में श्रद्धालु 17 नवंबर तक दर्शन कर सकेंगे।
सुकमा में नक्सली हमला, दो जवान घायल
सुकमा के जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया। नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने ड्यूटी कर रहे दो जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों जवान घायल हो गए। एसपी किरण चव्हाण ने इस मामले की जानकारी दी।
नशे में आरोपी ने पूर्व प्रधानमंत्री का किया अपमान, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
मध्य प्रदेश के भोपाल में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के अपमान का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी करन बैरागी को गिरफ्तार कर लिया। नशे की हालत में युवक ने हरकत की। आरोपी भोपाल के बिड़ला मंदिर के पास ओम नगर का रहने वाला है। लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर आरोपी ने जूते रखे थे। कायस्थ समाज समेत कांग्रेस के नेताओं ने आपत्ति जताई थी। इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर प्रतिमा को दूधस्नान कराया।
दो गुटों में झड़प के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के हावड़ा के शालीमार में दो गुटों के बीच झड़प के बाद 2 लोग हिरासत में लिए गए।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कौन मारेगा बाजी?
यूएस चुनाव की कवरेज करने वाली वेबसाइट 270towin.com के मुताबिक, कमला हैरिस को 226 और डोनाल्ड ट्रंप को 219 इलेक्टोरल वोट मिलने की उम्मीद है। 270 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए हैरिस को 44 अतिरिक्त इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की जरूरत है तो वहीं ट्रंप को 51 अतिरिक्त इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की आवश्यकता है। इस वक्त जीत के लिए दोनों उम्मीदवारों का फोकस सात स्विंग स्टेट्स एरिजोना, नेवाडा, विस्कॉन्सिन, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, नॉर्थ कैरोलिना पर है।
Today Breaking News in Hindi Live Updates: जम्मू-कश्मीर में भाई दूज के मौके पर आतंकियों ने फिर हमला किया है। श्रीनगर के मुख्य बाजार में टीआरसी के पास हमला हुआ है। हमले में 6 नागरिक घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर वायनाड में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार सिर्फ अपने बड़े व्यापारी मित्रो के लिए काम करती है। इन्हें बस किसी तरह सत्ता में बने रहना है। वहीं आरजेडी नेता मीसा भारती ने दावा किया है कि अगले साल विधानसभा चुनावों के बाद बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। राज्य में आरजेडी की सरकार आने के बाद जनता को 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। दिन की बड़ी खबरों के लिए बने रहिए न्यूज24 के साथ – आपका स्वागत है।
संबंधित खबरें
ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
2 mins agoअमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश, भारत की सख्त प्रतिक्रिया
36 mins ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
1 hr ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
4 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
4 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
5 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines