मुंबई में बस हादसे से लेकर मुकेश साहनी के पिता के मर्डर केस में 2 गिरफ्तारी तक, पढ़ें आज 16 जुलाई की बड़ी खबरें

Aaj Ki Breaking News: मुंबई में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक हादसा ग्रेटर नोएडा में हुआ है। जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ में जम्मू पुलिस कर्मी और सेना के 4 जवान शहीद हुए हैं।

News24 Breaking News

देखें देश-दुनिया की खबरों के पल-पल अपडेट्स...

Today Breaking News in Hindi: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर की बात करें तो मुंबई में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक्सप्रेस-वे पर एक बस खाई में गिर गई। एक हादसा ग्रेटर नोएडा में हुआ है। एक कार पिकअप से टकरा गई। जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 4 जवान शहीद हुए और एक पुलिस कर्मी की भी मौत हुई है। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों की जानकारी के लिए देखें News24 की यह रिपोर्ट…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

मुकेश साहनी पिता हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई

मुकेश साहनी के पिता जीतन साहनी के मर्डर केस में बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्याकांड में 2 संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी हुई। घर के आसपास लगे सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर गिरफ़्तारी की गई है। यह जानकारी बिहार के एडीजी ने दी। वहीं निर्दलीय लोसकभा सांसद पप्पू यादव हत्याकांड के बारे में बात करने डीजीपी से मिलने पहुंचे।

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग सड़क हादसा

जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले के अंतर्गत आने वाले पर्यटन स्थल सोनमर्ग में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे में 2 महिलाओं सहित 3 पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। सोनमर्ग से जीरो-पॉइंट की ओर जा रही एक टाटा सूमो सड़क से फिसलकर बजरी नाला और कैप्टन मोड के बीच स्थित पानीमाथा स्थान के पास एक गहरी खाई में गिर गई।

संयुक्त राष्ट्र की महासभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

PM मोदी UN महासभा के सत्र को 26 सितंबर को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी वक्ताओं की अंतिम सूची के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संभवत: 26 सितंबर को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र की उच्च स्तरीय आम बहस 24 से 30 सितंबर तक चलेगी।

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई

दिल्ली शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ओर से दायर जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई की। सिसोदिया ने ईडी और सीबीआई दोनों मामलों में जमानत याचिका दायर की हुई है, लेकिन सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने ईडी और सीबीआई को नोटिस जारी कर दिया। 29 जुलाई को अगली सुनवाई होगी।

पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर ED की रेड

बिहार में झंझारपुर पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर ED की रेड पड़ी है। आज सुबह पटना समेत 3 ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप मच गया। झंझारपुर स्थित गंगापुर, पटना और पुणे के आवास पर एक साथ ईडी की टीम छापेमारी की। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पूर्व विधायक के खिलाफ एक्शन लिया है।

बिहार में हादसे में 6 की मौत

बिहार के बख्तियारपुर में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे- 31 पर मानसरोवर पेट्रोल पंप के एक ट्रक ने स्कॉर्पियो कार को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है और 5 लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग मुंडन कराकर लौट रहे थे।

तमिलनाडु में राज्य मंत्री के घर के पास मर्डर

तमिलनाडु में नाम तमिलर पार्टी के मदुरै उत्तर जिला उप सचिव बालासुब्रमण्यम की आज सुबह उस समय हत्या कर दी गई, जब वह राज्य मंत्री पलानीवेल त्यागराजन के आवास के पास सड़क पर चल रहे थे। यह जानकारी मदुरै शहर पुलिस आयुक्त ने दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

ओमान में मस्जिद के पास फायरिंग

ओमान में आज सुबह एक मस्जिद के पास फायरिंग हुई। गोलीबारी में 4 लोगों के मारे जाने की खबर है। कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। ओमान के वादी अल-कबीर में एक मस्जिद के पास गोलीबारी हुई। रॉयल ओमान पुलिस की एक्स पोस्ट एक्स में गोलीबारी होने की पुष्टि की गई।

ग्रेटर नोएडा में पिकअप से कार की टक्कर

मंगलवार अलसुबह ग्रेटर नोएडा में भी भीषण सड़क हादसा हुआ। चौगानपुर गोल चक्कर के पास बोलेरो पिकअप और स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और 9 लोग घायल हैं जिन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 4 घायलों को सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। पिकअप में 18 लोग सवार थे तो एक शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे का शिकार होकर हल्द्वानी के रहने वाले हैं।

मुंबई में खाई में गिरी बस

मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह करीब पौने 4 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। एक बस ट्रैक्टर से टकराकर खाई में गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। 10 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिन्हें MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया। नवी मुंबई के DSP पंकज दहाणे ने हादसे की पुष्टि की। श्रद्धालुओं से भरी बस डोंबिवली के केसर गांव से पंढरपुर जा रही थी। क्रेन से बस को खाई से बाहर निकाला गया। करीब 3 घंटे तक हाईवे पर ट्रैफिक बाधित रहा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ