News Bulletin: सुप्रभात, आपका दिन शुभ हो। इसी के साथ एक नजर रविवार को घटे घटनाक्रम पर डालते हैं। बीते दिन भारत को 6 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 की टॉफी अपने नाम कर ली है। इसके बाद हार से मायूस टीम इंडिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ही अंदाज में हौसला दिया है कि देश आज और हमेशा आपके साथ है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंत्री स्तर की द्विपक्षीय बातचीत होनी है। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड रिचर्ड मारलस भारत पहुंच चुके हैं। आज विदेश मंत्री भी पहुंचने वाले हैं। इजराइली सेना और हमास आतंकियों के अंतरयुद्ध के बीच रविवार को एक और बड़ी खबर आई है कि इजराइली कार्गो (मालवाहक) शिप को ईरान के आतंकवादी संगठन ने हाईजैक कर लिया, जिसमें अलग-अलग देशों के कुल 52 लोग भी सवार बताए जा रहे हैं। हालांकि इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने इस जहाज के अपना होने की बात से इनकार किया है। दूसरी ओर इसके भारत का होने की भी जानकारी सामने आ रही है। उधर, उत्तर प्रदेश के उन्नाव में करंट लगने से एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में चार भाई-बहनों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिवाली की रात किए गए पुलिस इंस्पेक्टर के कत्ल के मामले में बड़ा ही चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। पता चला है कि अवैध संबंधों से परेशान बीवी ने अपने भाई के साथ मिलकर साजिश रची थी। इसी के साथ देशभर में छठपूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पढ़ें कहां क्या हुआ…
इजराइल का नहीं तो किस देश का है हाईजैक शिप
इजराइली सेना और हमास आतंकियों के अंतरयुद्ध के बीच रविवार को एक बड़ी खबर आई है। रिपार्ट्स आ रही हैं कि इजराइली कार्गो (मालवाहक) शिप को ईरान के आतंकवादी संगठन ने हाईजैक कर लिया। इस शिप में अलग-अलग देशों के कुल 52 लोग भी सवार बताए जा रहे हैं। हालांकि दूसरी ओर इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने इस जहाज के अपना होने की बात से इनकार किया है। साथ ही कहा है कि इस जहाज पर कोई भी इजराइली नागरिक सवार नहीं है। बहरहाल, मामला बड़ा ही पेचीदा बना हुआ है, क्योंकि पिछले पिछले 27 घंटे से इस जहाज के ट्रैकिंग सिस्टम पर इसको लेकर कोई भी सूचना नहीं है। इसी के साथ X पर क्रिप्टो पंकर्ड नामक हैंडलर से जो जानकारी शेयर की गई है, वह और भी चौंकाने वाली है। बताया गया है कि गैलेक्सी लीडर नामक यह जहाज इंडियन रजिस्टर्ड है और इस पर बाहमास का फ्लैग है। इसी के साथ X पर क्रिप्टो पंकर्ड नामक हैंडलर से जो जानकारी शेयर की गई है, वह और भी चौंकाने वाली है। बताया गया है कि गैलेक्सी लीडर नामक यह जहाज इंडियन रजिस्टर्ड है और इस पर बाहमास का फ्लैग है।
अहमदाबाद के स्टेडियम में PM मोदी ने देखा क्रिकेट का महामुकाबला
अहमदाबाद: अहमदाबाद में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के बहुप्रीक्षित फाइनल मैच को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी इस मैच को देखने अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंचे। बाद में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से शिकस्त दी। इस हार के बाद करोड़ों फैंस के दिल टूट गए। रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज, विराट कोहली समेत टीम के अन्य प्लेयर्स काफी भावुक नजर आए। हालांकि पीएम मोदी ने टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया। उन्होंने लिखा- प्रिय टीम इंडिया। विश्व कप के दौरान आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय था। आपने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेला और देश को बहुत गौरव दिलाया। हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं।
UP के उन्नाव में करंट से 4 बच्चों की मौत
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रविवार को एक बहुत ही दर्दनाक घटना घटी है। यहां करंट से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक नन्हा लड़का अचानक पंखे की चपेट में आ गया और इसके बाद उसे बचाने की कोशिा में उसके छोटे भाई-बहन के साथ एक बड़ी बहन की भी जान चली गई। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है, वहीं स्थानीय पुलिस भी मौके का मुआयना करने के बाद आगे की छानबीन में जुटी हुई है। वाकया जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव लालमन खेड़ा का है। मिली जानकारी के अनुसार गांव का किसान वीरेंद्र कुमार पासी और उसकी पत्नी धान की कटाई के लिए खेत में गए हुए थे, पीछे से दंपति के दो बेटे और दो बेटियां करंट की चपेट में आने से मारे गए। पड़ोस की एक महिला ने घर में बच्चों को पड़े देखा तो उसने खेत में जाकर वीरेंद्र को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद जब वीरेंद्र और उसकी पत्नी घर वापस आए तो चारों बच्चे दम तोड़ चुके थे।
चप्पल से पकड़े गए इंस्पेक्टर के ‘हत्यारे’, पत्नी ने भाई संग मिल बनाया था मास्टरप्लान
उत्तर प्रदेश में दिवाली की रात पुलिस इंस्पेक्टर के कत्ल के मामले में बड़ा ही चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। पता चला है कि यह कांड किसी और ने नहीं, बल्कि इंस्पेक्टर के अपने साले ने ही किया था। इतना ही नहीं, लगभग 3 महीने पहले बनाए गए इस मास्टर प्लान में उसकी खुद की बीवी भी शामिल थी। एक हफ्ते के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके रिमांड पर ले लिया है। खास बात यह है कि इस वारदात की छानबीन में जुटी पुलिस ने लगभग 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाली, लेकिन जब कत्ल के आरोपी साले की पहचान हुई तो सिर्फ चप्पलों की वजह से।
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
2 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 hrs agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
3 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
4 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
12 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
14 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines