News Bulletin: सुप्रभात, आपका दिन शुभ हो। मंगलवार को कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। इस बीच सुखद खबर भी सामने आई। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों को जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है। वहीं दूसरी ओर, राजस्थान में जनसभा को संबोधित कर राहुल गांधी ने नई बहस शुरू कर दी। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें पनौती कहा। इधर, भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान हो गया है। आइए! एक नजर डालते हैं बड़ी खबरों पर…
6 इंच की पाइपलाइन वरदान बनी
उत्तराखंड के उत्तराकाशी में सिल्क्यारा सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए वर्टिकल और होरिजोंटल दोनों तरह से ड्रिलिंग की जा रही है। टनल में 6 इंच की पाइपलाइन वरदान बनी है। इसके जरिए खाने-पीने के सामान के अलावा वॉकी-टॉकी भी भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार, 30 से 40 घंटे के अंदर मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।
पनौती वाले बयान पर बीजेपी हमलावर
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोषी ठहराते हुए तंज कसा। राजस्थान में एक जनसभा के दौरान उन्होंने कहा- ”अच्छा भला हमारे लड़के जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया।” राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी ने राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा है।
अरबपति की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
रेमंड समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अरबपति गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अपनी बुक लॉन्च के दौरान विस्फोटक खुलासे करते हुए दावा किया कि गौतम सिंघानिया ने उनकी नाबालिग बेटी निहारिका और उनका शारीरिक उत्पीड़न किया। नवाज ने आरोप लगाया कि उनके पति ने नाबालिग बेटी निहारिका को करीब 15 मिनट तक मुक्का मारा। पहली घटना 10 सितंबर की सुबह हुई, जब गौतम ने उन्हें और बेटी को काफी देर तक पीटा। उन्होंने इस दौरान उनकी लात-घूंसों से पिटाई की गई।
ईडी ने सोनिया-राहुल को दिया झटका
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बड़ा झटका दिया। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस के मुखपत्र नेशनल हेराल्ड से जुड़ी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) और यंग इंडिया की 751.9 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया गया है। ईडी ने कहा कि उसकी जांच के दौरान यह पता चला कि एजेएल के पास दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जैसे भारत के कई शहरों में फैली अचल संपत्तियों के रूप में 661.69 करोड़ रुपये की आय थी।
सौरव गांगुली बने बंगाल के ब्रांड एम्बेसडर
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को बंगाल का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। विश्व बंगाल व्यापार सम्मेलन के उद्घाटन मंच पर उन्होंने ये ऐलान किया। इस दौरान ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली को एक पत्र सौंपा। यह भी पता चला है कि गांगुली इस ड्यूटी के लिए राज्य से कोई पैसा नहीं लेंगे। इस दौरान दादा ने ममता बनर्जी की जमकर तारीफ की।
भारत-अफगानिस्तान के बीच सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान
भारत-अफगानिस्तान के बीच टी20 मैचों की सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी 2024 को खेला जाएगा। यह मैच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में होगा।
दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
6 mins agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
31 mins ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
1 hr ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
3 hrs agoLIVE: राजस्थान में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, खनन को लेकर हुआ विवाद
4 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
4 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
12 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
13 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
14 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines