News Bulletin: आपका दिन शुभ हो। मंगलवार को कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। सहारा श्री के नाम से मशहूर सुब्रत रॉय का देर शाम निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक का ऐश्वर्या राय पर दिया बयान चर्चा में रहा। इसी के साथ कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी जयपुर पहुंच गई हैं। वह अगले कुछ दिनों तक जयपुर में ही रहेंगी। आइए! एक नजर डालते हैं बड़ी खबरों पर…
लखनऊ के सहारा शहर पहुंचेगा पार्थिव शरीर
सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर पहुंचेगा। जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। बता दें कि मुंबई के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इसी साल जनवरी के महीने में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनकी ब्रेन सर्जरी हुई थी। इसी अस्पताल में मंगलवार शाम उनका निधन हुआ।
जयपुर पहुंची सोनिया गांधी
दिल्ली में बढ़ते एयर पॉल्यूशन के बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी जयपुर पहुंच गईं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि वह अगले कुछ दिनों तक जयपुर में ही रहेंगी। ये उनका निजी दौरा होगा।
महादेव ऐप केस- डाबर के चेयरमेन और डायरेक्टर पर केस
मुंबई पुलिस ने मंगलवार को महादेव डेटिंग ऐप केस मामले में डाबर गु्रप के चेयरमैन मोहित बर्मन और डायरेक्टर गौरव बर्मन समेत 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि कंपनी ने सभी आरोपों को खारिज किया है। बता दें कि इस मामले की जांच ईडी कर रही है। केस का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर है। मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज करवाया है।
इंदौर में पीएम मोदी ने किया डेढ़ किमी. लंबा रोड शो
पीएम मोदी ने मंगलवार को एमपी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने बैतूल, शाजापुर अैार झाबुआ में रैलियों को संबोधित किया। इसके अलावा शाम को इंदौर में रोड शो भी किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को मुर्खों का सरदार बता दिया।
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
34 mins agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
1 hr ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
3 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
4 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines