News Bulletin: सुप्रभात! आपका दिन शुभ हो। रविवार को दिवाली का त्यौहार देशभर में धूमधाम से मनाया गया। पीएम मोदी समेत देश दुनिया के शीर्ष नेताओं ने दिवाली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जहां अयोध्या के दीपोत्सव की तस्वीर साझा की तो वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी शुभकामनाएं दीं। हालांकि कई जगह आग लगने की भी घटनाएं सामने आईं। आइए! एक नजर डालते हैं बड़ी खबरों पर…
अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय!
पीएम मोदी ने अयोध्या के दीपोत्सव की तस्वीर साझा कर कुछ ऐसा ही लिखा। उन्होंने एक्स पर लिखा- लाखों दीयों से जगमग अयोध्या नगरी के भव्य दीपोत्सव से सारा देश प्रकाशमान हो रहा है। इससे निकली ऊर्जा संपूर्ण भारतवर्ष में नई उमंग और नए उत्साह का संचार कर रही है। मेरी कामना है कि भगवान श्री राम समस्त देशवासियों का कल्याण करें और मेरे सभी परिवारजनों की प्रेरणाशक्ति बनें। जय सियाराम!
बाइडेन ने दीं शुभकामनाएं
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दीपावली की शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने एक्स पर लिखा- पीढ़ियों के दौरान दक्षिण एशियाई अमेरिकियों ने दिवाली परंपराओं को हमारे देश के ताने-बाने में बुना है- जो अज्ञानता, नफरत और विभाजन के अंधेरे पर ज्ञान, प्रेम और एकता की रोशनी की तलाश के संदेश का प्रतीक है।
यह एक संदेश है जिसने हमारे राष्ट्र को पिछले कुछ कठिन वर्षों से मजबूत होकर उभरने में मदद की है। यह अब पहले से कहीं अधिक मायने रखता है। इस दिवाली पर हम अपनी साझा रोशनी की ताकत पर विचार कर राष्ट्र की स्थायी भावना को अपना सकते हैं। अमेरिका और दुनिया भर में जश्न मना रहे एक अरब से अधिक हिंदुओं, जैनियों, सिखों और बौद्धों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं।
टाइगर 3 का फर्स्ट डे कलेक्शन
टाइगर 3 पहले दिन भारत के 42.30 करोड़ के आंकड़े को हराकर सलमान खान की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है। शुरुआती रुझानों से इसके संकेत मिल रहे हैं। दूसरे हाफ में दर्शकों की संख्या काफी कम होने के बावजूद अगर फिल्म 41-43 करोड़ की कमाई करने में सफल रही है, तो हो सकता है कि आने वाले दिनों में नया रिकॉर्ड बना ले। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स के मिले जुले रिव्यू मिल रहे हैं।
टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए तैयार
वहीं टीम इंडिया ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर विजयी अभियान जारी रखा। रविवार को भारतीय टीम ने नीदरलैंड को 160 रनों से हराया। अब टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को न्यूजीलैंड से होगा। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
कई जगह आग लगने की घटनाएं
दिवाली के दिन कई जगह आग लगने की भी घटनाएं सामने आईं। मथुरा में पटाखा बाजार में भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से पुलिसकर्मी समेत 12 लोग झुलस गए। इसी तरह यूपी के गाजियाबाद के नंदीग्राम और कुशीनगर में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं। चेन्नई के मायलापुर साईं मंदिर में भी आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
1 hr agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
3 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
3 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
3 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
5 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
5 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
7 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
7 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
8 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines