---विज्ञापन---

देश angle-right

News Bulletin: जो बाइडेन ने भेजीं दिवाली की शुभकामनाएं, टीम इंडिया का विजयी अभियान जारी

News Bulletin: दिवाली के दिन कई जगह आग लगने की भी घटनाएं सामने आईं। आइए! एक नजर डालते हैं बड़ी खबरों पर…

---विज्ञापन---

News Bulletin: सुप्रभात! आपका दिन शुभ हो। रविवार को दिवाली का त्यौहार देशभर में धूमधाम से मनाया गया। पीएम मोदी समेत देश दुनिया के शीर्ष नेताओं ने दिवाली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जहां अयोध्या के दीपोत्सव की तस्वीर साझा की तो वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी शुभकामनाएं दीं। हालांकि कई जगह आग लगने की भी घटनाएं सामने आईं। आइए! एक नजर डालते हैं बड़ी खबरों पर…

अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय!

पीएम मोदी ने अयोध्या के दीपोत्सव की तस्वीर साझा कर कुछ ऐसा ही लिखा। उन्होंने एक्स पर लिखा- लाखों दीयों से जगमग अयोध्या नगरी के भव्य दीपोत्सव से सारा देश प्रकाशमान हो रहा है। इससे निकली ऊर्जा संपूर्ण भारतवर्ष में नई उमंग और नए उत्साह का संचार कर रही है। मेरी कामना है कि भगवान श्री राम समस्त देशवासियों का कल्याण करें और मेरे सभी परिवारजनों की प्रेरणाशक्ति बनें। जय सियाराम!

---विज्ञापन---

बाइडेन ने दीं शुभकामनाएं

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दीपावली की शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने एक्स पर लिखा- पीढ़ियों के दौरान दक्षिण एशियाई अमेरिकियों ने दिवाली परंपराओं को हमारे देश के ताने-बाने में बुना है- जो अज्ञानता, नफरत और विभाजन के अंधेरे पर ज्ञान, प्रेम और एकता की रोशनी की तलाश के संदेश का प्रतीक है।

---विज्ञापन---

यह एक संदेश है जिसने हमारे राष्ट्र को पिछले कुछ कठिन वर्षों से मजबूत होकर उभरने में मदद की है। यह अब पहले से कहीं अधिक मायने रखता है। इस दिवाली पर हम अपनी साझा रोशनी की ताकत पर विचार कर राष्ट्र की स्थायी भावना को अपना सकते हैं। अमेरिका और दुनिया भर में जश्न मना रहे एक अरब से अधिक हिंदुओं, जैनियों, सिखों और बौद्धों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं।

---विज्ञापन---

टाइगर 3 का फर्स्ट डे कलेक्शन

टाइगर 3 पहले दिन भारत के 42.30 करोड़ के आंकड़े को हराकर सलमान खान की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है। शुरुआती रुझानों से इसके संकेत मिल रहे हैं। दूसरे हाफ में दर्शकों की संख्या काफी कम होने के बावजूद अगर फिल्म 41-43 करोड़ की कमाई करने में सफल रही है, तो हो सकता है कि आने वाले दिनों में नया रिकॉर्ड बना ले। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स के मिले जुले रिव्यू मिल रहे हैं।

टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए तैयार

वहीं टीम इंडिया ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर विजयी अभियान जारी रखा। रविवार को भारतीय टीम ने नीदरलैंड को 160 रनों से हराया। अब टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को न्यूजीलैंड से होगा। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कई जगह आग लगने की घटनाएं

दिवाली के दिन कई जगह आग लगने की भी घटनाएं सामने आईं। मथुरा में पटाखा बाजार में भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से पुलिसकर्मी समेत 12 लोग झुलस गए। इसी तरह यूपी के गाजियाबाद के नंदीग्राम और कुशीनगर में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं। चेन्नई के मायलापुर साईं मंदिर में भी आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।

First published on: Nov 13, 2023 06:00 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola