News Bulletin: संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत, राजस्थान में राजे को सीएम बनाने की मांग

News Bulletin: राजनीति से लेकर प्राकृतिक आपदा तक सोमवार को कई खबरें चर्चा में रहीं। आइए अब एक नजर इन खबरों पर विस्तार से डालते हैं…

News Bulletin News 24

News Bulletin News 24

News Bulletin: सुप्रभात, आपका दिन मंगलमय हो। आइए बड़ी खबरों से शुरुआत करते हैं। सोमवार को कई खबरें सुर्खियों में रहीं। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया, तो वहीं राजस्थान में चुनाव के बाद सीएम पद को लेकर गहमागहमी जारी रही। इधर, साइक्लोन मिचौंग ने तबाही मचाई। इसके चलते पांच लोगों की मौत हो गई। आइए अब एक नजर इन खबरों पर विस्तार से डालते हैं…

विज्ञापन

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक मीटिंग हुई। इसमें सभी राजनीतिक दल शामिल रहे। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अपने उद्घाटन भाषण में की इसकी औपचारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि सत्र शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 को समाप्त हो सकता है। 19 दिनों तक विंटर सेशन में 15 बैठकें होंगी।

विज्ञापन

 वसुंधरा राजे को सीएम बनाने की मांग 

राजस्थान में बीजेपी के चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोमवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के आवास पर कई नव-निर्वाचित विधायक पहुंचे। उनमें से कई ने राजे को सीएम बनाने की मांग की। कहा जा रहा है कि राजे के पास 30 विधायक पहुंचे। इसे शक्ति प्रदर्शन से भी जोड़ा जा रहा है। दूसरी ओर तिजारा से विधायक बने योगी बालकनाथ भी दिल्ली पहुंच गए। दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और किरोड़ीलाल मीणा का नाम भी सीएम पद को लेकर चर्चा में है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मिचौंग ने मचाई तबाही

चक्रवात मिचौंग के चलते तमिलनाडु के चेन्नई में भारी बारिश हो रही है। मिचौंग के असर के बाद अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर चेन्नई के हवाई क्षेत्र को मंगलवार सुबह 9 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। चेन्नई में जलभराव के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कें पानी से लबालब हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर-तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में मंगलवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

लालदुहोमा मिजोरम के नए मुख्यमंत्री बनेंगे

मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को करारी हार का सामना करना पड़ा। जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने 40 में से 27 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं मिजो नेशनल फ्रंट सिर्फ 10 सीट ही हासिल कर सकी। मिजो नेशनल फ्रंट के 11 मंत्री चुनाव में उतरे थे, लेकिन उनमें से 9 को हार का सामना करना पड़ा। इंदिरा गांधी के पूर्व सिक्योरिटी इंचार्ज रहे लालदुहोमा मिजोरम के नए मुख्यमंत्री बनेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ