---विज्ञापन---

देश angle-right

News Bulletin: संसद में सुरक्षा चूक से लेकर MP-छत्तीसगढ़ को नए CM मिलने तक, बस एक क्लिक पर जानें बड़ी खबरें 

News Bulletin: भागदौड़ भरी जिंंदगी में अक्सर हर खबर से अपडेट होना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बीते 24 घंटे में कौन कौन सी खबरें सुर्खियां बनीं, हम आपको न्यूज बुलेटिन के जरिए बताने की कोशिश कर रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं बड़ी खबरों पर...

---विज्ञापन---

News Bulletin: सुप्रभात! आपका दिन मंगलमय हो। बुधवार को कई खबरें चर्चा में रहीं। संसद पर हमले की 22वीं बरसी के अवसर पर एक बार फिर सुरक्षा में चूक सामने आई। संसद परिसर में दो युवक सांसदों के बीच पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने स्प्रे छिड़क दिया। इससे लोकसभा में धुआं-धुआं हो गया। दूसरी ओर दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। इधर, सियासी गलियारों का माहौल भी सुर्खियों में रहा। मध्य प्रदेश के बाद अब 15 दिसंबर को राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शपथ लेने के लिए तैयार हैं। आइए एक नजर डालते हैं बड़ी खबरों पर…

संसद की सुरक्षा में चूक

संसद की सुरक्षा में चूक मामले में गृह मंत्रालय ने कार्रवाई की है। मंत्रालय की ओर से सीआरपीएफ के डीजी अनीश दयाल की निगरानी के तहत जांच के आदेश दिए हैं। इसी के साथ मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दी गई। दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट इस मामले की जांच करेगी। बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन्हें गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां पुलिस कोर्ट में आरोपियों की रिमांड मांगेगी। इससे पहले नागौर सांसद समेत 11 सांसदों ने युवकों की जमकर पिटाई की थी।

---विज्ञापन---

राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह 

राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसंबर को होगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल के बाहर सुबह 11.15 बजे से होगा। बता दें कि राजस्थान में मुख्यमंत्री के साथ ही दो उप-मुख्यमंत्रियों का भी ऐलान किया गया है।

---विज्ञापन---

जयपुर राजघराने की दीया कुमारी और दूदू विधायक प्रेमचंद बैरवा भी पद की शपथ लेंगे। राजस्थान में कैबिनेट और मंत्री पद को लेकर भी हलचल तेज है। दूसरी ओर, मध्य प्रदेश में भी मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा तेज है। कहा जा रहा है कि 18 वरिष्ठ विधायकों की मंत्री पद पर निगाहें टिकी हैं।

---विज्ञापन---

दिल्ली के गोदाम में आग 

दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में एक गोदाम में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना के बाद दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। देर रात तक अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। अधिकारी आग के कारणों का पता लगा रहे हैं।

---विज्ञापन---

गैंगस्टर सुखदेव सिंह ढेर 

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर सुखदेव सिंह उर्फ विक्की को ढेर कर दिया। लुधियाना में उसका एनकाउंटर किया गया। सुखदेव सिंह पर 20 से ज्यादा मामले दर्ज थे। वह भगोड़ा था। लुधियाना में हुई पुलिस की मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया गया। जबकि इस एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। एएसआई दलजीत सिंह को जख्मी होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुखदेव सिंह की कई राज्यों में दहशत थी।

---विज्ञापन---

निर्णायक मैच आज 

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला गुरुवार को शाम 8.30 से खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। ऐसे में टीम इंडिया को इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी, वर्ना भारतीय टीम ये सीरीज हार जाएगी।

---विज्ञापन---

पहला मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था। टीम इंडिया के पास ऑप्शन कम हैं। ऐसे में गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह को खिलाया जा सकता है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवल में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जीतेश शर्मा/ ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह हो सकते हैं।

First published on: Dec 14, 2023 06:00 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola