News Bulletin: सुप्रभात! आज का दिन शुभ हो। कल की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव की वोटिंग की। दोनों राज्यों में 2018 के मुकाबले कम मतदान हुआ। एक खबर बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए आर्थिक सर्वे की भी। सीएम ने विधानसभा में इससे जुड़ा बिल भी पेश किया। उधर क्रिकेट विश्व कप 2023 में कल शाम को ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया।
1. मिजोरम में 77 फीसदी और छत्तीसगढ़ में 71 प्रतिशत वोटिंग
मिजोरम की 40 सीटों और छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर कल यानी मंगलवार को वोटिंग हुई। 2018 के मुकाबले मिजोरम में 77.83 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 71.11 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं 2018 में मिजोरम में 81.61 फीसदी और छत्तीसगढ़ में 71 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस बीच कांकेर, सुकमा और नारायणपुर में कई नक्सली घटनाएं हुई। जिसमें पुलिस के जवान भी घायल हुए हैं।
2. बिहार का पहला जातिगत आर्थिक सर्वे पेश
बिहार विधानसभा में कल देश का पहला जातिगत आर्थिक सर्वे पेश किया गया। सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि राज्य की 2 तिहाई आबादी हर महीने 6 हजार से भी कम कमाती है। इसके साथ ही सीएम ने राज्य में आरक्षण बढ़ाकर 75 फीसदी करने का प्रस्ताव पेश किया। इससे संबंधित बिल सरकार 9 नवंबर को विधानसभा में पेश कर सकती है।
3. ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचा
क्रिकेट विश्व कप 2023 में कल खेल गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल के क्वालिफाई कर लिया। मैच में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक लगाया। अफगानिस्तान के 292 के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने एक समय 91 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद चोटिल मैक्सवेल की तूफानी पारी के दम सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा कर मैच जीत लिया।
4. दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने पंजाब सरकार को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि प्रदूषण को देखकर हमारा सब्र खत्म हो रहा है। आप पराली जलाने को लेकर तुरंत आदेश क्यों नहीं दे रहे हैं। साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार से भी कहा कि अगले साल तक इस समस्या से निपट लीजिए या अभी से इस पर काम करना शुरू कर दीजिए।
5. राजस्थान में गरजे अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने कल राजस्थान में 4 जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंनें कहा कि गहलोत लाल रंग देखकर भड़क जाते हैं। कन्हैयालाल का सिर काटने वालों का कुछ नहीं किया जाता। ये लोग रामनवमी और महावीर जयंती के जुलूस पर रोक लगा देते हैं। प्रदेश में आए दिन दंगे होते रहते हैं। अलवर में 300 साल पुराना शिवजी का मंदिर तोड़ दिया। सालासर में राम दरबार पर बुलडोजर चला दिया।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
7 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
8 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
9 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
9 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
9 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
10 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
11 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
12 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines