Hemendra Tripathi
Read More
---विज्ञापन---
News Bulletin: सुप्रभात! आज आपका दिन शुभ हो। शुक्रवार रात आए भूकंप के झटकों से दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, यूपी और बिहार तक हिल गया। वहीं भूकंप का केंद्र रहे नेपाल में इसके चलते 70 लोगों से अधिक की मौतें दर्ज की गई हैं। आइए! एक नजर डालते हैं आज की बड़ी खबरों पर …
यूपी के बाराबंकी में भूकंप आने के कारण कई घरों की दीवारों पर पड़े दरार pic.twitter.com/Kdx2gVzqwY
— Priya singh (@priyarajputlive) November 3, 2023
शुक्रवार देर रात आए भूकंप के झटकों से दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के कई राज्य इन झटकों से सहम गए। आपको बताते चलें नेपाल में शुक्रवार देर रात तेज भूकंप आया, जिनके झटकों से 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, उत्तर प्रदेश और बिहार तक भी महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, नेपाल में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 मापी गई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में सही तिव्रता 5.9 मापी गई है। आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में देर रात 11:35 के करीब भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बताया जाता है कि भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि यहां की बिल्डिगें तक हिल गईं। आपको बताते चलें कि एक माह के भीतर ये तीसरी बार भूकंप दर्ज किया गया है।
अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को हराया..।
पॉइंट टेबल पर श्रीलंका, पाकिस्तान एवं इंग्लैंड से उपर पहुंचा।— MANOJ SHARMA/ मनोज शर्मा (@manojpehul) November 3, 2023
आपको बता दें कि शुक्रवार को अफगानिस्तान और नीदरलैंड के बीच हुए मैच में नीदरलैंड को भारी हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान को मिली इस जीत के बाद इस विश्व कप में ये जीत अफगानिस्तान की चौथी जीत के रूप में दर्ज हो गई है। बताते चलें कि इस नीदरलैंड की टीम के शुरुआती पांच बल्लेबाजों में चार बल्लेबाज रन आउट हो गए। इसी वजह से पूरी टीम 46.3 ओवर में 179 रन पर सिमट कर रह गई। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने 31.3 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 181 रन बनाकर इस मैच में जीत हांसिल करी।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रा से हुई छेड़खानी की घटना पर असंवेदनशील एवं अमर्यादित राजनीतिक टिप्पणी कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर अनर्गल आरोप लगाने वाले महिला विरोधी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर अभाविप द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया।#BHU pic.twitter.com/VQVXFP4y9Q
— Bhaskraditya Tripathi (@BhaskradityaBHU) November 3, 2023
बीएचयू में बीते 2 दिन पूर्व परिसर में छात्रा के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इस घटना का जिम्मेदार ABVP को ठहराया था, जिसके बाद एबीवीपी के छात्रों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई औऱ इस मामले में कार्रवाई करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ वाराणसी के लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ईडी की ओर से लगातार हो रही छापेमारे के बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले ईडी की ओर से सीएम बघेल को लेकर बड़ा दावा किया गया है। ईडी की तरफ से किए गए दावे के अनुसार, सीएम बघेल ने सट्टेबाजी कराने वाले महादेव एप के प्रमोटरों से 508 करोड़ रुपये लिए हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव के लिए कैश डिलीवर करने वाले असीम दास के मोबाइल और ईमेल की जांच के बाद मिले इलेक्ट्रानिक दस्तावेजों से इस बात का खुलासा हुआ है कि भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कांग्रेस को लेकर बागी तेवर साफ दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच अखिलेश ने कहा है कि कांग्रेस और बीजेपी की सोच में कोई फर्क नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सिद्धांतों और कार्यक्रमों के लिहाज से दोनों एक हैं। जो पहले कांग्रेस में थे, वे अब भाजपा में हैं औऱ जो भाजपा में थे, वे अब कांग्रेस में आ गए हैं। मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान सपा अध्यक्ष ने कांग्रेस को धोखेबाज करार दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।