News Bulletin: सुप्रभात! आज आपका दिन शुभ हो। कल की बड़ी खबर विश्व कप में भारत-दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की रही। भारत ने इस टूर्नामेंट में लगातार 8वीं जीत दर्ज की। एक खबर राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस की ओर जारी की अंतिम सूची की भी है। हम आपको बताएंगे कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है। आईये जानते हैं कल की 5 बड़ी खबरें…
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराया
भारत ने रविवार को खेले गए विश्व कप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया। ये साउथ अफ्रीका की वनडे में सबसे बड़ी हार रही है। भारत के 326 के जवाब में साउथ अफ्रीका पूरी टीम 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस मैच में विराट कोहली ने वनडे में 49वां शतक लगाकर तेंदुलकर के वनडे में 49 शतकों के रिकाॅर्ड की बराबरी कर ली।
दिल्ली में बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार ने प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद करने का फैसला किया है। वहीं 6-12 तक की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित करने के लिए कहा गया है। वहीं स्विस ग्रुप आईक्यू एयर की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली टाॅप पर है। यहां रविवार सुबह एक्यूआई 483 दर्ज किया गया।
राजस्थान में कांग्रेस-भाजपा की अंतिम सूची जारी
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी। भाजपा की अंतिम सूची में 3 नाम थे तो वहीं कांग्रेस की आखिरी सूची में 21 नाम थे। कांग्रेस ने सीएम वसुंधरा के सामने रामलाल चौहान को उतारा है। वहीं भाजपा ने बाड़ी सीट से कल ही कांग्रेस छोड़ने वाले गिर्राज मलिंगा को टिकट दिया है।
इजराइल के मंत्री बोले- गाजा पर परमाणु हमला करना चाहिए
इजराइल के हेरिटेज मंत्री अमीचाई एलियाहू ने कहा कि हमास के खात्मे के लिए एटम बम गिरा देना चाहिए। वहीं कल अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन वेस्ट बैंक में फिलिस्तीन के प्रेसिडेंट अब्बास महमूद से मुलाकात की। दोनों में गाजा में मानवीय सहायता और युद्ध विराम को लेकर बातचीत हुई।
केंद्र ने महादेव ऐप पर लगाया प्रतिबंध
केंद्र सरकार ने बेटिंग ऐप महादेव पर रविवार को प्रतिबंध लगा दिया। सरकार ने ईडी की जांच के यह कार्रवाई की है। आईटी मंत्रालय ने 21 सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइट्स को ब्लाॅक करने का आदेश दिया। बता दें कि ईडी ने शुक्रवार को दावा किया महादेव ऐप केे प्रमोटरों ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिये थे। इसके बाद से ही राजनीति चरम पर है।
संबंधित खबरें
'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
16 mins agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
38 mins agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
1 hr ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
1 hr agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
1 hr agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
3 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
3 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
3 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
4 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines