INDIA गठबंधन के पत्रकारों के बहिष्कार पर NBDA ने जताई नाराजगी, कहा- फैसला इमरजेंसी की याद दिलाता है

INDIA Alliance

INDIA Alliance

I.N.D.I.A. Alliance Boycott Journalist: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A ने पत्रकारों की लिस्ट करते हुए फैसला लिया कि वे इनके शो में अपने प्रतिनिधि नहीं भेजेंगे। इस पर न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) ने दुख और चिंता जताई है। एसोसिएशन का कहना है कि INDIA के मीडिया समिति का एक खतरनाक मिसाल कायम की है। इस बाबत एक बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया कि शीर्ष टीवी पत्रकार और एंकरों के शो में हिस्सा लेने से रोकना लोकतंत्र के मूलभूत सिद्धांतों के विपरीत है। यह कदम बढ़ती असहिष्णुता और प्रेस की स्वतंत्रता के संभावित क्षरण के बारे में चिंता पैदा करती है।

विज्ञापन

INDIA का फैसला इमरजेंसी की याद दिलाता है

आगे कहा गया कि विपक्षी गठबंधन खुद को बहुलवाद और स्वतंत्र प्रेस का चैंपियन होने का दावा करता है, लेकिन इसका निर्णय लोकतंत्र के सबसे बुनियादी सिद्धांत खुले तौर पर विचारों और विचारों को व्यक्त करने का अधिकार के प्रति कठोर उपेक्षा को दर्शाता है। विपक्षी गठबंधन का यह फैसला देश को आपातकाल के दौर में ले जाता है, जब प्रेस पर ताला लगा दिया गया था और स्वतंत्र राय और आवाजों को कुचल दिया गया था।

विज्ञापन

प्रेस की आजादी बरकरार रहनी चाहिए

एनबीडीए ने विपक्षी गठबंधन से अपने फैसले को वापस लेने का आग्रह किया है क्योंकि इस तरह का निर्णय पत्रकारों को डराने-धमकाने और मीडिया की बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने जैसा होगा। एनबीडीए ने कहा कि लोकतंत्र के सिद्धांतों और प्रेस की स्वतंत्रता की सुरक्षा को बरकरार रखा जाना चाहिए। एक ऐसे वातावरण को बढ़ावा देना चाहिए, जहां विविध आवाजें सुनी जा सकें और खुली बातचीत पनप सके।

विज्ञापन

क्या है NBDA?

न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन को पहले ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन के नाम से जाना जाता था। यह समाचार, समसामयिक मामलों और डिजिटल प्रसारकों की सामूहिक आवाज है। इसका संचालन सदस्यों के वित्त पोषण से होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ