न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने रायसीना डायलाॅग में भी हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के साथ साझा प्रेस काॅन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उनका मजाकिया अंदाज देखने को मिला। उन्होंने कहा कि मैंने भारतीय प्रधानमंत्री के सामने भारत में न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज जीतने की बात का जिक्र नहीं किया। उनकी यह बात सुनकर पीएम मोदी और मौजूद अन्य लोग भी हंसने लगे।
पीएम मोदी ने हमारी हार का जिक्र नहीं किया
न्यूजीलैंड के पीएम ने कहा कि अच्छा हुआ पीएम मोदी ने चैंपियंस ट्राफी में भारतीय टीम की जीत का जिक्र नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि मैं इस बात की सराहना करता हूं कि पीएम मोदी ने भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की चैपिंयस ट्राॅफी में हुई हार का जिक्र नहीं किया और मैंने भी भारत में न्यूजीलैंड की टेस्ट जीत का मुद्दा नहीं उठाया। इसे ऐसे ही रहने देते हैं। इसके बाद पीएम मोदी समेत वहां मौजूद सभी लोग जोर से हंसने लगे। इस वाक्ये के दौरान न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राॅस टेलर भी वहां मौजूद थे।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन के बीच अहम बैठक हुई। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में सक्रिय भारत विरोधी खालिस्तानियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि न्यूजीलैंड की सरकार भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी।
ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड को दिया खास तोहफा, उठाया गया SFJ का मुद्दा
खालिस्तानी तत्वों पर हुई बात
इस पर बात करते हुए विदेश सचिव जयदीप मजूमदार ने कहा कि न्यूजीलैंड के पीएम से खालिस्तान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। जयदीप मजूमदार ने कहा कि हम अपने मित्र देशों को समय-समय पर भारत विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर सचेत करते हैं। ये तत्व अक्सर स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति और अन्य लोकतांत्रिक स्वतंत्रताओं का दुरुपयोग कर आतंकवाद का महिमामंडन करते हैं। विदेश सचिव ने आगे कहा कि न्यूजीलैंड सरकार ने इन चिंताओं को पहले भी गंभीरता से लिया है, इस बार उन्होंने पर इस पर ध्यान दिया है। दोनों देशों ने इस मुद्दे पर आपसी सहमति जताई है।
ये भी पढ़ेंः आंध्र प्रदेश में 4000 करोड़ का शराब घोटाला! SIT की जांच में चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
राहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
57 mins agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
1 hr agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
2 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
3 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
3 hrs agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
3 hrs agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
4 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
4 hrs agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines