New Year 2024 celebration: साल 2023 अब चंद दिनों का मेहमान रह गया है। नए साल के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि सबसे पहले और आखिर में नए साल का जश्न कहां मनाया जाता है। आइए, इस बारे में जानते हैं…
सबसे पहले नए साल का जश्न कहां मनाया गया?
आपके मन भी यह सवाल आता होगा कि सबसे पहले नए साल का जश्न कहां मनाया गया था। अगर नहीं पता तो हम बता देते हैं। आज से करीब चार हजार साल पहले मेसोपोटामिया के बेबीलोन शहर में पहली बार नए साल का जश्न मनाया गया था।
सबसे पहले नए साल का जश्न कहां मनाया जाता है?
पृथ्वी गोल है। इसके आधे हिस्से में दिन तो आधे हिस्से में रात होती है। इसलिए नए साल का जश्न मनाने की टाइमिंग भी अलग होती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले नए साल का जश्न ओशिनिया (Oceania) में मनाया जाता है। टोंगा (Tonga), किरिबाती (Kiribati) और समोआ (Samoa) देश में भी नए साल का जश्न पहले मनाया जाता है। यहां नया साल भारतीय मानक समय के अनुसार 31 दिसंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होता है।
सबसे आखिर में नए साल का जश्न कहां होता है?
सबसे आखिर में नए साल का जश्न अमेरिका के पास स्थित निर्जन द्वीप बेकर द्वीप और हाउलैंड में मनाया जाता है। यहां नया साल भारतीय मानक समय के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे शुरू होता।
नए साल का बेसब्री से इंतजार करते हैं लोग
बता दें कि नए साल का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। वे नए साल का जश्न मनाने के लिए कहीं घूमने चले जाते हैं या दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं। कुछ लोग तो विदेश चले जाते हैं।
यह भी पढ़ें:
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
1 hr agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
1 hr agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
1 hr agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
5 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines