New Year 2025: नए साल के जश्न में डूबे देशवासी, आतिशबाजी से गूंजा आसमां, स्वागत में गुलजार दिखीं सड़कें

New Year 2025 Celebrations: मंगलवार शाम से ही लोग जश्न के रंग में डूब गए थे, जगह-जगह म्यूजिक और लाइटें सजी थीं, प्रमुख मार्केट और सड़कों पर लोगों की भीड़ थी।

new year

New Year 2025 Celebrations: देशभर में नए साल 2025 का जश्न मनाया जा रहा है, लोग नए साल का स्वागत कर रहे हैं। न्यूजीलैंड में सबसे पहले नए साल का आगाज हुआ और लोगों ने आतिशबाजी के साथ इसका स्वागत किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर भारत के अलग-अलग कोने से वीडियो और फोटो आनी शुरू हुईं। दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर जम्मू कश्मीर की डल लेक तक लोगों ने नए साल का बांहे खोलकर स्वागत किया। इसके अलावा  नए साल की पूर्व संख्या पर बड़ी  संख्या में लोग धार्मिक स्थलों पर भी पहुंचे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जगह-जगह म्यूजिक, लाइटें और गुलजार दिखे प्रमुख बाजार

लोग मंगलवार शाम से ही लोग जश्न के रंग में डूब गए थे, जगह-जगह म्यूजिक और लाइटें सजी थीं, सड़कें गुलजार दिखीं। दिल्ली की कनॉट प्लेस, हौज खास, नोएडा अट्टा मार्केट, गुरुग्राम की एमजी रोड, लखनऊ, इंदौर, भौपाल, रांची समेत देश के हर जगह मुख्य मार्केट बार बाजारों में  लोगों की भीड़ थी। वहीं, प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट, डिस्क और क्लबों में लोगों ने नए साल का जमकर जश्न मनाया, लोग देर रात तक पार्टी करते रहे। दिल्ली, यूपी, एमपी समेत हर राज्य की पुलिस ने जश्न से पहले ट्रैफिक नियम और जश्न में दखल डालने वालों के लिए एडवाइजरी जारी की थी।

विज्ञापन

डंकन ड्राइविंग करने वालों पर पैनी नजर, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाबल थे तैनात

प्रमुख मार्गों पर बाजारों के आसपास पुलिस की नाकेबंदी दिखी। पुलिसकर्मी डंकन ड्राइविंग करने वालों की जांच कर रहे थे। कानून व्यवस्था  न बिगड़े इसके लिए सड़कों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात दिखे। दिल्ली के इंडिया गेट पर भीड़ अधिक होने से ट्रैफिक को मथुरा रोड पर रोक-रोककर चलाना पड़ा। इसके अलावा कनॉट प्लेस में ज्यादा भीड़ होने के चलते गाड़ियों की एंट्री बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन

बच्चे हाथों में थे गुब्बारे, जमकर हुई आतिशबाजी

सड़कों पर लोगों का हुजूम दिखा, बड़ी संख्या में लोग खाने-पीने की दुकानें और रेस्टोरेंट के आसपास नजर आए। कुछ लोगों ने पहले से ही अपनी बुकिंग करवा रखी थी। बच्चे हाथों में गुब्बारे लेकर नए साल का स्वागत करते नजर आए। हर तरफ नए साल के स्वगत में गीत और एक-दूसरे को बधाई दी जा रही थी। जैसे-जैसे घड़ी में घड़ी की सुई 12 बजे के पास जा रही थी, आतिशबाजी का शोर बढ़ता गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ