Shubham Singh
Read More
---विज्ञापन---
Most Asked SEX Questions on Google in Year 2023: साल के अंत में गूगल पूरे साल ज्यादा सर्च की जाने वाली बातों और शख्सियतों के बारे में बताता है। इससे लोगों की रूचि के बारे में पता चलता है कि लोग किस बात के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं। कई ऐसे सवाल हैं जिसके लिए लोग पूरी तरह गूगल पर निर्भर रहते हैं। सेक्स एक ऐसा विषय है जिसपर लोग खुलकर बात करने में हिचकते हैं, लेकिन इस बारे में गूगल करके जानने का प्रयास करते हैं। गूगल ने साल 2023 में सेक्स के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली बातों के बारे में बताया है।
कॉस्मोपॉलिटन की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने साल 2023 की सेक्स के बारे में सर्च की गई बातों का खुलासा किया है। इसमें सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला प्रश्न यह है कि ‘स्पीड बम्प पोजिशन क्या है?’ यह शब्द तब लोकप्रिय हुआ जब रिएलिटी कार्यक्रम लव आइलैंड के एक प्रतियोगी ने शो के दौरान इसका जिक्र किया। रियलिटी स्टार टॉम क्लेयर ने इसे अपनी पसंदीदा सेक्स पोजीशन बताया। इससे उनके प्रशंसक बहुत हैरान हुए। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने गूगल करके इसका मतलब जानने की कोशिश की। रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘स्पीड बम्प पोजीशन’ में लेटते समय कूल्हों के नीचे तकिया रखा जाता है।
ये भी पढ़ें-वैज्ञानिकों की यह बात मानी तो नहीं होंगे जल्दी बूढ़े, हमेशा दिखेंगे युवा, बहुत आसान तरीका
दूसरे तीसरे पर क्या किया गया र्च
गूगल पर सेक्स के बारे में दूसरे नंबर पर सर्च किया जाने वाला सवाल प्रिगनेंसी के दौरान सेक्स को लेकर था। लोगों ने सर्च किया कि क्या गर्भावस्था के दौरान सेक्स करना सुरक्षित है। लोगों के मन में इसे लेकर तमाम आशंकाएं थीं कि प्रिगनेंसी में सेक्स करने से पेट में पल रहे बच्चे को नुकसान तो नहीं होगा और यह कितना सुरक्षित है। इसके अलावा लोगों ने सेक्स के सकारात्मकता की अवधारणा को लेकर जानना चाहा। यौन स्वास्थ्य के बारे में चिंताओं को लेकर भी लोगों ने अपने सवालों को सर्च किया। यह सेक्स के बाद खून आने से संबंधित था।
ये भी पढ़ें-क्या Space में कर सकते हैं सेक्स, क्या Pregnant होना है संभव? जान लें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।