---विज्ञापन---

New Year First Day: नए साल के पहले दिन जरूर करें ये 5 काम, खुशियों से भर जाएगा जीवन

New Year First Day Lucky Things: नए साल के पहले दिन कुछ ऐसे काम करने चाहिएं, जिससे घर में खुशियां और सौभाग्य आए, जैसे...

Things To Do for Good Luck on New Year First Day: आज नए साल का पहला दिन है। नए साल की शुरुआत सौभाग्य और खुशियों से भरी है, हर कोई यह चाहता है। दुनियाभर में विभिन्न संस्कृतियों में विभिन्न परंपराएं और रीति-रिवाज हैं, जिन्हें नए साल के पहले दिन करके लोग सौभाग्य, खुशियों और समृद्धि को आकर्षित करते हैं। कुछ लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं, लेकिन भारतीय समाज में यह परंपराएं प्रचलित हैं और लोग इन्हें निभाते भी हैं। नए साल के पहले दिन घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए कुछ लोग पूजा पाठ करते हैं। कुछ काम ऐसे हैं, जिन्हें नए साल के पहले दिन करके पूरा साल फायदा होता है। आइए जानते हैं कि वे कौन-से काम हैं, जो नए साल के पहले दिन लोगों को जरूर करना चाहिएं…

 

---विज्ञापन---

नए कपड़े पहनना

नए साल के पहले दिन की शुरुआत लोग नए कपड़े पहनकर करते हैं। पसंदीदा रंग के कपड़े पहनना, पसंदीदा कपड़े पहनना, बाजार जाकर नए कपड़े खरीदकर पहनना लोग शुभ समझते हैं। माना जाता है कि नए साल के पहले दिन नए कपड़े पहनने से पॉजिटिविटी बनी रहती है। इससे दिल दिमाग खुश रहता है। शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है तो पूरा साल ताजगी का अहसास बना रहता है। नए साल के पहले दिन लोग लाल या पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ मानते हैं। लाल रंग भाग्य का और पीला रंग समृदि्ध का प्रतीक है।

---विज्ञापन---

लकी फूड खाना

नए साल के पहले दिन की शुरुआत कुछ लोग अपना लकी फूड खाकर करते हैं। जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी एरिया में लोग काली आंखों वाले मटर को खाकर नए साल की शुरुआत करते हैं। कुछ देशों में संतरे या अंगूर या एक प्रकार का गोल फल खाकर नए साल की शुरुआत की जाती है। भारत देश में भी नए साल के पहले दिन पक्का खाना बनाने की परंपरा है।

 

---विज्ञापन---

पहले शुभ पैर

नए साल के पहले दिन लोग घर में आने वाले पहले शख्स को शुभ मानते हैं। नए साल के पहले दिन अचानक कोई शख्स, दोस्त या रिश्तेदार घर में आ जाए तो साल के पहले ही दिन उसके पैर घर में पड़ना शुभ माना जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि नए साल के पहले दिन घर में कोई रोटी, कोयला या सिक्का लेकर आए तो वह शुभ होता है। रोटी लेकर आने से घर में खाने में बरकत बनी रहती है। सिक्कों से घर में समृदि्ध आती है।

---विज्ञापन---

शोर मचाने की परंपरा

नए साल के पहले दिन शोर मचाने की भी परंपरा है। लोगों का मानना है कि नए साल के पहले दिन आतिशबाजियां करने, ढोल नगाड़े या घंटियां, म्यूजिक ऊंची आवाज में बजाने से नकारात्मक शक्तियां दूर भाग जाती हैं।

 

---विज्ञापन---

साफ-सफाई और व्यवस्थाएं

नए साल के पहले दिन लोग पूरे घर की साफ-सफाई करना शुभ मानते हैं। लोगों का मानना है कि साफ-सफाई करके सभी चीजें व्यवस्थित करने से बरकत आती है। समृद्धि बढ़ती है। सौभाग्य और खुशियां आती हैं।

---विज्ञापन---

नकारात्मक कार्य करने से बचें

नए साल के पहले दिन लोग नकारात्मक बातें और कार्य करना अशुभ मानते हैं। जैसे नए साल के पहले दिन लोग किसी से बहस नहीं करते। किसी से लिया पैसा नहीं चुकाते। रोते नहीं हैं। शिकायतें नहीं करते। गुस्सा और नकारात्मक सोचने से परहेज करते हैं।

 

---विज्ञापन---

आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेना

नए साल के पहले दिन की शुरुआत लोग मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करके करते हैं। लोगों का मानना है कि साल के पहले दिन भगवान के दर्शन करने से वे प्रसन्न होते हैं और पूरा साल उनकी कृपा बनी रहती है। इसलिए साल के पहले दिन सूर्य भगवान को अर्घ्य दें। महादेव की पूजा करें और तप करके ब्रह्मदेव को याद करें।

---विज्ञापन---

जरूरी खरीदें ये 5 चीजें

नए साल के पहले दिन लाफिंग बुद्धा, मोर पंख, धातु का कछुआ, तुलसी का पौधा, नारियल, धातु का हाथी आदि खरीदना शुभ माना जाता है।

First published on: Jan 01, 2024 10:21 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola