UPI transaction rules on Phonepe Google Pay Paytm change: आज नए साल का पहला दिन है और सभी इस दिन नई शुरुआत कर रहे हैं। देश में नकद लेनदेन कम होता जा रहा है और लोग तेजी से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की तरफ बढ़ रहे हैं। साल 2023 में भारत में रिकॉर्ड संख्या में यूपीआई पेमेंट्स हुए। 2016 में यूपीआई लॉन्च होने के बाद से ऑनलाइन पेमेंट की संख्या तेजी से बढ़ी है। बड़ी संख्या में लोग गूगल पे, फोन पे और पेटीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं। देश में नए साल के अवसर पर यूपीआई के नियम भी बदल गए हैं। यूपीआई यूजर्स के लिए नए नियम आज यानी एक जनवरी से लागू हो जाएंगे।
किनका अकाउंट होगा बंद
यूपीआई का इस्तेमाल करने वालों के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक आपने अगर एक साल से अपने यूपीआई अकाउंट से कोई लेनदेन नहीं किया है तो आपकी यूपीआई आईडी को बंद कर दिया जाएगा। NPCI ने ऐसे नंबरों या यूपीआई आईडी को डिएक्टिवेट करने को कहा है।
ये भी पढ़ें-क्या है ब्लैक होल्स की स्टडी के लिए भेजा गया मिशन XPoSat? जिसे इसरो ने किया लॉन्च
कितना कर पाएंगे लेनदेन
वहीं अब यूपीआई के माध्यम से आप ज्यादा अमाउंट का लेनदेन कर पाएंगे। अब आप एक दिन में इससे एक लाख रुपये का ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। 8 दिसंबर 2023 को आरबीआई ने अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए लेनदेन की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है। इसके अलावा कोई 2,000 रुपये से ऊपर यूपीआई लेनदेन में प्रीपेड भुगतान उपकरणों (PPI) का इस्तेमाल करता है तो उसे 1.1 फीसदी का इंटरचेंज शुल्क देना पडे़गा।
फ्रॉड रोकने के लिए कदम
वहीं फ्रॉड को रोकने के लिए भी कदम उठाए गए हैं। अगर कोई किसी को पहली बार 2 हजार रुपये से ज्यादा का पेमेंट करता है तो उसपर चार घंटे का बैन लगाया जाएगा, यानी 4 घंटे की समयसीमा होगी, ताकि वह धोखाधड़ी के केस में शिकायत कर सके।
ये भी पढ़ें-किस देश की तरफ बढ़ रहा है दिल्ली से भी तीन गुना बड़ा आइसबर्ग? मचेगी भारी तबाही!
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 hr agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
6 hrs agoLIVE: मंच पर राहुल-अखिलेश समेत कई दिग्गज, रामलीला मैदान पहुंचा विपक्ष
8 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
8 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
17 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines