---विज्ञापन---

देश angle-right

2024 के पहले 7 दिन: सुनामी, चमत्कार, वर्चुअल दुष्कर्म और सेक्स स्कैंडल, जानें कैसा रहा साल का पहला सप्ताह

New Year 2024 Rape in Metaverse Japan Tsunami: साल के पहले हफ्ते में जापान में आए भूकंप के बाद सुनामी आई। जापान में ही टोक्यो के एयरपोर्ट पर प्लेन में आग लग गई। अमेरिका के एक हाई स्कूल में 17 साल के एक लड़के ने जमकर उत्पात मचाया।

---विज्ञापन---

New Year 2024 Rape in Metaverse Japan Tsunami plane crash Prince Andrew: नए साल 2024 की शुरुआत में ही कई ऐसी घटनाएं हुईं जिन्होंने लोगों का ध्यान खींचा। इसमें कुछ तो चौंकाने वाली थीं। ये ऐसी घटनाएं थीं जिनके जैसा पहले कभी नहीं हुआ। हाल ही में मेटावर्स में 16 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। अब सवाल है कि वीडियो गेम खेलते हुए रेप कैसे हो रहे हैं। आखिर वर्चुअल दुष्कर्म की यह घटना है क्या। इससे कैसे बचा जा सकता है। ऑनलाइन अवतार में यौन शोषण पर क्या कानून है।

यूके में हुए इस आभासी दुनिया में गैंगरेप के मामले की काफी चर्चा हो रही है। पुलिस केस दर्ज करके इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद लड़की सदमे में चली गई। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता कोई नई बात नहीं है। तमाम उपायों के बावजूद महिला सुरक्षा पर खतरा बना ही रहता है। डिजिटल दुनिया में रेप की यह घटना चिंता बढ़ाने वाली है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-Metaverse: बिना छुए गैंगरेप! दर्ज हुआ ऑनलाइन अवतार में रेप का पहला केस, समझिए क्या है यह

प्रिंस एंड्रयू पर लगे आरोप

---विज्ञापन---

वहीं जब दोषी पीडोफाइल के मामले से संबंधित गुप्त अदालती दस्तावेज सामने आए। इनके मुताबिक अदालती दस्तावेजों में एक राजकुमार (ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू), एक पूर्व राष्ट्रपति (बिल क्लिंटन) और कई अन्य बड़ी हस्तियों का जिक्र था। सेक्स रैकेट का यह मामला काफी चर्चाओं में रहा। इस मामले में जेफरी एपस्टीन ने आत्महत्या कर ली थी।

जापान सुनामी और विमान हादसा

---विज्ञापन---

साल के पहले हफ्ते में जापान में आए भूकंप के बाद सुनामी आई। जापान में ही टोक्यो के एयरपोर्ट पर प्लेन में आग लग गई। अच्छी बात यह रही कि इस दुर्घटना में सभी 379 यात्रियों की जान बच गई। अमेरिका में बंदूक से हिंसा में लोगों की मौत चिंता का विषय है। ऐसा वहां कई बार हो चुका है। एक हाई स्कूल में 17 वर्षीय एक लड़के ने जमकर उत्पात मचाया। इसमें एक छात्र की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। गोली चलाने वाले ने भी आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, गुजरात की सीट से घोषित किया उम्मीदवार

---विज्ञापन---
First published on: Jan 07, 2024 05:37 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola