New Year Resolutions: वो 10 रेजोल्यूशन, जो नए साल में हर किसी को लेने चाहिए

New Year 2024 Resolutions: नए साल की शुरुआत करें कुछ रेजोल्यूशन लेकर, कुछ ऐसे संकल्प लेकर जो आपकी खुद की बेहतरी के लिए बेहद जरूरी हैं, जैसे…

New Year 2024 Sun Rise

New Year 2024 Sun Rise

New Year 2024 Resolutions: आज नए साल का पहला दिन है। नया साल, नई उम्मीदों, नई किरणों, नए जोश से भरपूर दिन लेकर आया है। बहुत से लोग नए साल की शुरुआत कुछ नया करके करते हैं। ऐसा ही एक काम है रेजोल्यूशन लेना, कुछ संकल्प तय करना कि नए साल में क्या नया करेंगे? कुछ लोग ग्रोथ, सक्सेस के लिए रेजोल्यूशन लेते हैं। कुछ लोग अपनी जीवन शैली, व्यवहार, सोच बदलने का संकल्प लेते हैं। कुछ लोग अपने आप को हेल्दी, फिट रखने का रेजोल्यूशन लेते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि रेजोल्यूशन तो ले लिए जाते हैं, लेकिन हम इसे फॉलो नहीं कर पाते। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि उन रेजोल्यूशन के बारे में, जो नए साल में हर किसी को लेने चाहिएं…

विज्ञापन


रोज 15 मिनट वॉक करेंगे

विज्ञापन

नए साल की शुरुआत रोज 15 मिनट वॉक करने का संकल्प लेकर करें। सुबह मॉर्निंग वॉक करने के कई फायदे होते हैं। साफ हवा सोखते हैं और कार्बन-डाई-ऑक्साइड को बाहर छोड़ते हैं। वहीं धूप होने पर विटामिन-डी शरीर को मिलेगा।

मनपसंद एक्टिविटी करेंगे

विज्ञापन

अपने आपको फिट रखने के लिए अगर जिम नहीं जाते या वर्कआउट नहीं करते तो कोई मनपसंद एक्टिविटी करने का संकल्प लें, जैसे डांस, योगा, जुम्बा डांस, स्विमिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट या अन्य कोई फिजिकल एक्टिविटी, जो आपको पसंद हो।

विज्ञापन

सेल्फ केयर करना सीखेंगे

नए साल साल शुरुआत अपनी केयर खुद करने का संकल्प लेकर करें। सेल्फ केयर का मतलब है, अपना महत्व समझना, अपने शरीर, अपनी मेंटल हेल्थ, अपने इमोशन्स, अपनी स्किन, अपनी डाइट, अपनी पॉजिटिविटी का खुद ख्याल रखना।

विज्ञापन

स्ट्रेस फ्री लाइफ जिएंगे

नए साल की सुबह की शुरुआत यह रेजोल्यूशन लेकर करें कि चाहे कुछ हो जाए, अपने आपको स्ट्रेस फ्री रखेंगे। अपना मेंटल पीस बनाएं रखेंगे, ताकि बीमारियों से दूर रहें। इसके लिए समय-समय पर ट्रिप भी प्लान करेंगे।

हेल्थ इंश्योरेंस जरूर लेंगे

नए साल पर एक संकल्प लें कि हेल्थ इंश्योरेंस कराएंगे। जब कोई मदद को हाथ नहीं बढ़ाएगा तो आपके पास इमरजेंसी में हेल्थ इंश्योरेंस जरूर होगा। इससे न आप किसी पर आर्थिक रूप से बोझ बनेंगे, न आपको किसी से फाइनेंशियल हेल्प मांगनी पड़ेगी।

विज्ञापन

हेल्दी खाना ही खाएंगे

विज्ञापन

नए साल में कोशिश करें कि हेल्दी खाना खाएं। जंक फूड, तले हुए खाने से परहेज करेंगे। पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियां और फल खाएंगे, ताकि शरीर स्वस्थ रहे। इम्युनिटी बढ़े और बीमारियां दूर रहें।

स्मोकिंग-शराब छोड़ देंगे

नए साल में एक संकल्प स्मोकिंग करना और शराब पीना छोड़ने का भी लें। इन दोनों बुरी आदतों को त्याग कर आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख पाएंगे। धूम्रपान ऐसी बुरी लत है, जो लग तो आसानी से जाती है, लेकिन इसे छोड़ना हर किसी के बस की बात नहीं होती, लेकिन ठान लिया जाए तो कोई भी आदत छोड़ी जा सकती है।

विज्ञापन

आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाएंगे

नए साल में सेल्फ इंडिपेंडेंट होने का संकल्प लें। जॉब नहीं करते हैं तो नौकरी तलाश कर खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का रेजोल्यूशन लें। इससे अपना भविष्य सेक्योर होगा। परिवार की भी जरूरत पड़ने पर मदद कर पाएंगे।

विज्ञापन

कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे

नए साल में संकल्प लें कि कुछ नया सीखेंगे। जिस चीज का शौक है, उसे करके अपनी स्किल डेवलप करेंगे। जैसे नई लैंग्वेज सीखना, डांस, कुकिंग, सिंगिंग, इंस्ट्रूमेंट प्लेइंग, स्केटिंग आदि बहुत कुछ ऐसा है, जिसे सीखकर अपनी पर्सनैलिटी डेवलप करेंगे।

समय परिवार के साथ बिताएंगे

नए साल में संकल्प लें कि अपने परिवार को ज्यादा से ज्यादा समय देंगे। उन लोगों को समय देंगे, जो दिल के काफी करीब हैं। जिनकी हम दिल से परवाह करते हैं, उन्हें अपना मानते हैं। अपनों के लिए समय निकालेंगे, तभी रिलेशन हेल्दी बने रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ