---विज्ञापन---

देश angle-right

अयोध्या में श्रीराम मंदिर से लेकर शुक्र यान तक… नए साल 2024 में होंगे ये 12 बड़े धमाके

New Year 2024 Big Events : नए साल 2024 की शुरुआत हो गई है। इस साल 12 महीनों में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन से लेकर 12 बड़े धमाके होंगे।

---विज्ञापन---

New Year 2024 Big Events : पुराने साल 2023 की कुछ यादों के साथ नए साल 2024 का आगाज हो गया है। कुछ लोगों ने सेलिब्रेट करके तो कुछ ने पूजा-पाठ करके नए साल का वेलकम किया। इसके बाद लोगों ने नए संकल्पों के साथ फर्स्ट जनवरी यानी पहले दिन की शुरुआत की। इस साल भी कई बड़े-बड़े कार्यक्रम और आयोजन होने वाले हैं। आइये जानते हैं कि साल 2024 में क्या बड़ा होगा?

यह भी पढ़ें : New Year 2024: इस साल कब-कब रहेगी सरकारी छुट्टी? देखें लिस्ट

---विज्ञापन---

नए साल 2024 में ये होंगे 12 बड़े धमाके

1. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में साल के पहले महीने 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होगा। यह साल का सबसे बड़ा आयोजन होगा।

---विज्ञापन---

2. पड़ोसी देश पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने वाले हैं।

3. देश में अप्रैल और मई में लोकसभा चुनाव होंगे। इस साल ही तय हो जाएगा कि केंद्र में मोदी सरकार हैट्रिक मारेगी या फिर इंडिया गठबंधन को मौका मिलेगा?

---विज्ञापन---

4. देश में अप्रैल और मई में आईपीएल 2024 का आयोजन होगा।

5. पेरिस में 26 जुलाई 2024 से लेकर 11 अगस्त 2024 तक समर ओलंपिक का आयोजन होगा।

---विज्ञापन---

6. आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में सितंबर के महीने में पहली बार विधानसभा चुनाव होगा।

7. इसी साल आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारंखड में भी विधानसभा चुनाव होंगे।

---विज्ञापन---

8. अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव प्रस्तावित है। यूएस में राष्ट्रपति का कार्यकाल 4 साल का होता है।

9. अक्टूबर के महीने में आईसीसी क्रिकेट टी-20 मैच होगा।

---विज्ञापन---

10. इसी साल रूस और बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।

11. अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा की ओर से एक बार फिर चांद पर इंसान को उतारा जा सकता है।

---विज्ञापन---

12. भारत दिसंबर में शुक्र यान लॉन्च करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) शुक्र पर अपना यान उतारेगा। साथ ही ISRO गगनयान-1 और मंगलयान-2 भी लॉन्च करेगा।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 01, 2024 12:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola