हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

New Year 2023: भारत समेत दुनियाभर में नए साल का जश्न, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

New Year 2023: भारत समेत दुनियाभर में नए साल 2023 की शुरूआत हो रही है। लोग नए साल का स्वागत कर रहे हैं। दिल्ली के इंडिया गेट, उत्तराखंड के मसूरी तो हिमाचल प्रदेश के मनाली समेत हर शहर के प्रमुख पयर्टक स्थलों पर लोगों का हुजूम एकत्रित है। कई जगह आतिशबाजी भी हो रही है। प्रमुख बाजार रंग-बिरंगी लाइटों से सजे हुए हैं। इसके साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबल भी तैनात है।

 

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए साल की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई संदेश दिया। उन्होंने कहा, नए साल की सुबह, नई ऊर्जा के साथ हमारे जीवन में नई खुशियां, लक्ष्य, प्रेरणा और बड़ी उपलब्धियां लेकर आए। आइए हम इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लें। नए साल के अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।  उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2023 में अपने गौरवशाली राष्ट्र और लोगों की प्रगति व समृद्धि की कामना करती हैं।

कोच्चि के फोर्ट कोच्चि में नए साल का स्वागत करने के लिए समारोह में होते लोग।

मनाली में नए साल का जश्न मनाने के लिए उमड़ा हुजूम। यहां सड़कों पर पर बड़ी संख्या में लोग नजर आए।

उत्तराखंड के मसूरी में सुबह से ही बाजारों में सैलानियों की भीड़ देखी गई। लोगों के लिए रेस्टोरेंट, बार आदि जगहों पर विशेष प्रबंधन किए गए हैं।

नए साल पर खासकर पहाड़ों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि पयर्टक स्थलों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। कोच्चि से लेकर जम्मू-कश्मीर तक लोग नए साल के जश्न में सराबोर हैं। प्रमुख बाजारों में लोग सड़कों पर दिखे। कई जगह मॉल व होटलों में बड़ी स्क्रीन लगाकर नए साल के स्वागत की तैयारी दिखी।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें