New Voter ID Card Apply online Process: भारत में वोटर आईडी कार्ड को एक पहचान के तौर पर जाना जाता है, जिसका इस्तेमाल चुनाव के दौरान वोट करने के लिए किया जाता है। अगर आपकी उम्र 18 साल है या उससे ज्यादा है और आप वोटर आईडी कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आप आसान तरीका अपना सकते हैं। आज हम आपको घर बैठे नया वोटर कार्ड बनवाने का तरीका बताने के साथ ही ये भी बताने जा रहे हैं कि अगर आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो आप कैसे वोट डाल सकते हैं। इसके अलावा अपने नाम को कैसे मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कैसे बनवाएं नया वोटर कार्ड?
आप वोटर हेल्पलाइन ऐप (Voter Helpline App) को अपने फोन में डाउनलोड करके आसानी से नया वोटर कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए अपने फोन में पहले इस ऐप को डाउनलोड करें और फिर फोन नंबर और ओटीपी एंटर करके लॉगिन कर लें। इसके बाद आपको Voter Registration का ऑप्शन होम पेज पर शो होगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको टॉप पर ही Form 6 दिख जाएगा। इस पर क्लिक करने के बाद अपना नाम, पता, जन्मतिथि आदि जानकारी को भरें।
आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज को जमा करें। साथ ही एक पासपोर्ट साइज की फोटो भी अपलोड करें। प्रोसेस को अपनाने के बाद सबमिट का बटन दबाएं। इस तरह से आप नया वोटर कार्ड बनवाने का प्रोसेस पूरा कर सकेंगे। कुछ ही दिनों में आपके पास नया वोटर कार्ड आ जाएगा।
वोटर लिस्ट में नाम है लेकिन वोटर कार्ड नहीं?
अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है लेकिन आपके पास वोटर कार्ड नहीं है या अभी तक आपका वोटर कार्ड नहीं बना हुआ है, तो आप अन्य दस्तावेज की मदद से वोट दे सकते हैं। आधार कार्ड , पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस ,पासपोर्ट, बीमा स्मार्ट कार्ड , मनरेगा कार्ड आदि के जरिए आप वोट दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Voter ID Card से हटानी है पुरानी तस्वीर? तो घर बैठे ऐसे लगा सकेंगे नई फोटो
बिना वोटर आईडी कार्ड के वोट कैसे दें?
अगर आप 18 साल के हो चुके हैं और आपके पास वोटर कार्ड नहीं है फिर भी आप वोट दे सकते हैं। हालांकि, वोट देने के लिए आपके पास आधार कार्ड का होना जरूरी है। इतना ही नहीं, वोटिंग लिस्ट में आपका नाम होना भी जरूरी है। वोटिंग लिस्ट में नाम न होने पर आप वोट नहीं डाल सकेंगे।
कैसे जुड़वाएं वोटिंग लिस्ट में नाम?
अगर आप ग्रामीण परिवार से आते हैं तो आप अपने गांव के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से नाम डलवा सकते हैं या शहर से हैं तो अपने नजदीकी मतदान केन्द्र जाकर अपना नाम वोटिंग लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। आप चाहें तो भारतीय निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी वोटिंग लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- दो जगह का वोटर कार्ड रखने पर हो सकती हैं जेल, जानिए एक को रद्द करवाने का प्रोसेस
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
2 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
2 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
4 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
4 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
5 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
5 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
6 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
7 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines