New Toll Rules: टोल प्लाजा अब इंतजार नहीं करना होगा। फास्टैग का समय पूरा हो चुका है। सरकार नया सिस्टम लेकर आ गई है। इसमें आपको सिर्फ कार ड्राइव करना है और टोल अपने आप कट जाएगा। इस सिस्टम को सैटेलाइट बेस्ड टोल सिस्टम का नाम दिया गया है। इसमें फास्टैग स्कैन करने की भी जरूरत नहीं रहेगी। सैटेलाइट सिस्टम में कार की पहचान करके सैटेलाइट टोल कलेक्ट करेगा।
ये भी पढ़ेंः भारत में बंद हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल कारें? नितिन गडकरी ने EVs को लेकर कही ये बात
हालांकि सरकार फास्टैग को खत्म नहीं करेगी। शुरुआत लोगों को फास्टैग और सैटेलाइट दोनों सिस्टम मिलेंगे। बाद में समय के साथ पूरा सिस्टम सैटेलाइट पर ही ट्रांसफर कर दिया जाएगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से यह फैसला लिया गया है।
दरअसल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल हाइवे फीस नियम 2008 को संशोधित कर दिया है। संशोधन के बाद इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन को भी शामिल कर दिया गया है। ये फैसला सैटेलाइट टोल कलेक्शन सिस्टम को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
ये भी पढ़ेंः नितिन गडकरी बोले-मेरी बात मानी होती तो शिवाजी की मूर्ति न टूटती, किस्सा भी सुनाया
कैसे काम करेगा सैटेलाइट बेस्ड सिस्टम
सैटेलाइट पर आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल करने वाले लोगों को कार या किसी गाड़ी को टोल प्लाजा पर रोकने की जरूरत नहीं होगी। कार में लगे सिस्टम से खुद ही पैसे कट जाएंगे। हालांकि फास्टैग को बंद करने को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
सैटेलाइट टोल सिस्टम में लोकेशन के आधार पर पैसे कटेंगे, जैसे कि आप किसी हाइवे से जा रहे हैं तो टोल प्लाजा की लोकेशन के आधार पर पैसे कटेंगे। अब आपको रुककर टोल कटवाने की जरूरत नहीं होगी। ये पूरी तरह ऑटोमैटिक होगा।
संबंधित खबरें
'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
19 mins agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
33 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
2 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
4 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
4 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
8 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines