एक्सप्रेसवे पर जितनी चलेगी कार, उतना लगेगा टोल टैक्स, New Toll Policy को लेकर आया बड़ा अपडेट

New Toll Policy Latest Update : देश में एक नई टोल पॉलिसी आने वाली है। इसके तहत एक्सप्रेसवे पर जितनी आपकी गाड़ी चलेगी, उतना ही टोल टैक्स लगेगा। यानी अतिरिक्त पैसा नहीं लगेगा। साथ ही लोगों को जाम के झाम से भी निजात मिलेगी।

Highways Toll Tax Free

देश में जल्द लागू होगी नई टैक्स पॉलिसी। (File Photo)

विज्ञापन

New Toll Policy Latest Update : अगर आप लॉन्ग रूट पर कार से जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। सूत्रों के अनुसार, केंद्र की मोदी सरकार की ओर से जल्द ही नई टोल पॉलिसी लाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत एक्सप्रेसवे पर जितनी आपकी कार या गाड़ी चलेगी, उतना टोल टैक्स लगेगा। आइए जानते हैं कि नई टोल पॉलिसी को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट।

सूत्रों के अनुसार, देश में जल्द नई टोल पॉलिसी आएगी। हर टोल बूथ पर फास्टैग और कैमरे लगेंगे। नई टोल पॉलिसी के तहत जितनी गाड़ी चलेगी, उतना ही टोल टैक्स लगेगा। फास्टैग काम न करने की स्थति में कैमरों से भी नंबर प्लेट की रीडिंग होकर सीधा अकाउंट से पैसा कट जाएगा।

विज्ञापन

फास्टैग न होने पर गाड़ी मालिक के खाते से कटेगा पैसा

नई टोल पॉलिसी के तहत फास्टैग न होने पर टोल टैक्स का पैसा सीधे गाड़ी मालिक के बैंक खाते से कट जाएगा। जितनी किलोमीटर गाड़ी चलेगी, उतना ही पैसा कटेगा। सरकार की नई टोल पॉलिसी से टोल बूथ पर अब गाड़ियों की लंबी कतारें नहीं लगेंगी और लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

लोगों के पैसों की होगी बचत

मौजूदा फास्टैग की तुलना में नई टोल पॉलिसी ज्यादा लाभदायक होगी। अब आप जितनी दूरी की यात्रा करेंगे, सिर्फ उतना का ही पेमेंट करना पड़ेगा। जितना एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल किया है, उतने का ही पैसा देना पड़ेगा। इससे समय के साथ पैसे की भी बचत होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ