New Parliament Building Row: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का 19 पार्टियों ने बहिष्कार किया है। क्या आप जानते हैं कि उद्घाटन समारोह का समर्थन करने वाली पार्टियों में कौन-कौन शामिल हैं। नए संसद भवन के उद्घाटन के समर्थन में एनडीए फोल्डर की पार्टियों के अलावा अन्य पार्टियां भी इस लिस्ट में शामिल हैं। संभावना है कि 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में ये पार्टियां शामिल होंगी।
उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे ये दल
- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
- शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट)
- नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी)
- नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी)
- सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम)
- राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी)
- अपना दल (सोनीलाल)
- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई)
- तमिल मनीला कांग्रेस
- ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके)
- ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू)
- मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ)
- युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी)
- तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी)
- शिरोमणि अकाली दल (एसएडी)
- बीजू जनता दल (बीजद)
देवनाथन यादव द्वारा स्थापित तमिलनाडु स्थित इंदिया मक्कल कल्वी मुनेत्र कड़गम (IMKMK) के भी नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने की संभावना है।
कांग्रेस, आप, टीएमसी समेत 19 दलों ने जारी किया संयुक्त बयान
बुधवार को कांग्रेस, आप और टीएमसी समेत 19 विपक्षी राजनीतिक दलों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वे उद्घाटन का बहिष्कार करेंगे। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Vande Bharat Train: पीएम मोदी ने उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
विपक्षी पार्टियों की ओर से संयुक्त बयान के जवाब में एनडीए ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उनके (विपक्ष) फैसलों ने बार-बार संसदीय प्रक्रियाओं के लिए बहुत कम सम्मान दिखाया है।
इन 19 दलों ने किया है उद्घाटन समारोह का बहिष्कार
- कांग्रेस
- द्रविड मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक)
- जनता दल (यूनाइटेड)
- आम आदमी पार्टी (आप)
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)
- शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)
- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)
- समाजवादी पार्टी (सपा)
- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)
- तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी)
- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम)
- इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
- झारखंड मुक्ति मोर्चा
- नेशनल कांफ्रेंस
- केरल कांग्रेस (मणि)
- रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी
- विदुथलाई चिरुथिगल काट्ची (वीसीके)
- मारुमलार्ची द्रविड मुन्नेत्र कषगम (एमडीएमके)
- ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ)
- राष्ट्रीय लोकदल।
पीएम मोदी ने भी विपक्षी दलों पर साधा निशाना
जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के अपने तीन देशों के दौरे के समापन के बाद गुरुवार को दिल्ली के पालम हवाईअड्डे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सिडनी में भारतीय समुदाय को संबोधित किया जिसमें हजारों भारतीयों ने भाग लिया। पीएम मोदी ने कहा कि न केवल ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, एंथनी अल्बनीज, बल्कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्षी नेता भी अपने राष्ट्र की खातिर एक साथ एक मंच पर मौजूद थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
33 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
2 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
3 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' को लेकर आंध्र CM ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी
4 hrs agoLIVE: कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन केस से पुलिस कमिश्नर कालीराज को हटाया
5 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
5 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
12 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
13 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines