New Parliament Inauguration: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी ये पार्टियां, नवीन पटनायक का भी मिला समर्थन
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

New Parliament Building Row: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का 19 पार्टियों ने बहिष्कार किया है। क्या आप जानते हैं कि उद्घाटन समारोह का समर्थन करने वाली पार्टियों में कौन-कौन शामिल हैं। नए संसद भवन के उद्घाटन के समर्थन में एनडीए फोल्डर की पार्टियों के अलावा अन्य पार्टियां भी इस लिस्ट में शामिल हैं। संभावना है कि 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में ये पार्टियां शामिल होंगी।
देवनाथन यादव द्वारा स्थापित तमिलनाडु स्थित इंदिया मक्कल कल्वी मुनेत्र कड़गम (IMKMK) के भी नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने की संभावना है।
बुधवार को कांग्रेस, आप और टीएमसी समेत 19 विपक्षी राजनीतिक दलों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वे उद्घाटन का बहिष्कार करेंगे। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Vande Bharat Train: पीएम मोदी ने उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
विपक्षी पार्टियों की ओर से संयुक्त बयान के जवाब में एनडीए ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उनके (विपक्ष) फैसलों ने बार-बार संसदीय प्रक्रियाओं के लिए बहुत कम सम्मान दिखाया है।
जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के अपने तीन देशों के दौरे के समापन के बाद गुरुवार को दिल्ली के पालम हवाईअड्डे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सिडनी में भारतीय समुदाय को संबोधित किया जिसमें हजारों भारतीयों ने भाग लिया। पीएम मोदी ने कहा कि न केवल ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, एंथनी अल्बनीज, बल्कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्षी नेता भी अपने राष्ट्र की खातिर एक साथ एक मंच पर मौजूद थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: