New Delhi Railway Station Stamped : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ पर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एक तरफ कुली का कहना है कि प्लेटफॉर्म बदलने के कारण लोगों में भगदड़ मची तो वहीं घटना पर रेल अधिकारी का पहला बयान सामने आया है। रेलवे अधिकारी का कहना है कि ना तो कोई ट्रेन कैंसल हुई थी और ना ही किसी ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदला गया था।
कैसे हुई भगदड़?
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि पटना की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर खड़ी थी और जम्मू की ओर जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति प्लेटफॉर्म नंबर 15 पर खड़ी थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म 14-15 की ओर आ रहा एक यात्री सीढ़ियों पर फिसलकर गिर गया और उसके पीछे खड़े कई यात्री उसकी चपेट में आ गए और यह दुखद घटना घटी।
हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराई जा रही है। कोई भी ट्रेन रद्द नहीं की गई, न ही प्लेटफॉर्म में कोई बदलाव किया गया। घटना की जांच की जा रही है, इसलिए समिति को अपनी रिपोर्ट और निष्कर्ष सौंपने दीजिए, उससे पहले कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। उनका कहना है कि प्लेटफॉर्म पर स्थिति अब सामान्य है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
4 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
6 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
7 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
9 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
10 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
10 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
10 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
11 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines