Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
UP Crime News: नई दिल्ली में वारदात कर चुके शख्स को दिल्ली पुलिस ने अयोध्या से अरेस्ट किया है। आरोपी मशहूर रैपर और यूट्यूबर है। वह पेशे से इंजीनियर भी है, जिसने कर्ज चुकाने के लिए अपराध का रास्ता चुना। लेकिन अब उसे दबोच लिया गया है। आरोपी अयोध्या का रहने वाला आर्यन राजवंश है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। वित्तीय संकट से जूझ रहे शख्स ने ओला ड्राइवर से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने नई दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में कैब बुक कर मौका देख ड्राइवर कुलभूषण शर्मा को गोली मारी थी। इसके बाद आरोपी ने उसका मोबाइल और नकदी लूट ली थी। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
आरोपी कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग कंप्लीट कर चुका है। लेकिन कोर्स के बाद उसने काफी कोशिश की, जिसके बाद भी उसको जॉब नहीं मिली। बाद में आरोपी ने रैपर का काम शुरू किया था। लेकिन रैपर के तौर पर भी उसको खास सफलता नहीं हासिल हुई। जिसके बाद उसने यूट्यबर के तौर पर किस्मत आजमाई। यहां भी उसे निराशा हाथ लगी। इसके बाद उसने लूट करने की साजिश रची। वारदात 23 जून की रात को डेढ़ बजे हुई थी। गोली लगने से घायल ओला कैब के ड्राइवर को को तब तक अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका था। लेकिन पुलिस को कार मिल गई थी।
ड्राइवर ने पुलिस को जानकारी दी थी कि एक युवक ने द्वारका मोड़ से कश्मीरी गेट के लिए कैब बुक की थी। रास्ते में आरोपी ने एकदम पिस्तौल निकाल लिया। लूटपाट करने के बाद भी नहीं छोड़ा। बाद में कार का ईंधन खत्म हो गया तो ड्राइवर कार को लेकर श्रीनिवासपुरी इलाके में पड़ते पेट्रोल पंप पर आया था। आरोपी ने मोबाइल और कैश लूट लिया था। लेकिन जब एकदम उसने भागने की कोशिश की तो आरोपी ने गोली मार दी थी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए फुटेज खंगाली थी। जिसके बाद आर्यन राजवंश के बारे में पता लग गया। आरोपी को अयोध्या से दबोच लिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।