Rahul Gandhi Disqualified: वकील मनु सिंघवी बोले- राहुल अपनी निडरता की कीमत चुका रहे, हम लड़ेंगे कानूनी लड़ाई

New Delhi, Congress, Abhishek Manu Singhvi, Rahul Gandhi Disqualification, Rahul Gandhi, Court News

Rahul Gandhi Disqualified: सूरत कोर्ट से मानहानि केस में दो साल की सजा होने के बाद शुक्रवार को राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। अब वे 8 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। वहीं, चुनाव आयोग वायनाड में उप चुनाव कराने पर काम शुरू कर चुका है। बताया जा रहा है कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते में वायनाड सीट पर उपचुनाव हो सकता है।

विज्ञापन

हालांकि कांग्रेस इस फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने की रणनीति बना रही है। कांग्रेस काे भरोसा है कि कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलेगी। बता दें कि राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं।

विज्ञापन

राहुल की आवाज को दबाना आसान नहीं

शुक्रवार को कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आवाज को दबाना आसान नहीं है। हमें पूरा विश्वास है कि ऐसी चीज जो कानून में गलत है उसका सही रूप से अवलोकन किया जाएगा और हमें कनविक्शन स्टे जल्द से जल्द मिलेगा।

विज्ञापन

राहुल निडर होकर बोलते हैं, अब कीमत चुका रहे

मनु सिंघवी ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि राहुल गांधी संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह निडर होकर बोलते रहे हैं। उन्होंने सामाजिक मुद्दों, आर्थिक मुद्दों, राजनीतिक मुद्दों पर बिना किसी डर के बात की है और स्पष्ट रूप से वह इसके लिए कीमत चुका रहे हैं।

सरकार परेशान, क्योंकि राहुल तथ्यों पर करते हैं बात

सिंघवी ने कहा कि देश में पहली बार राजनीतिक बयान पर सजा और फिर संसद को अयोग्य कर दिया गया। यह मामला कानूनी रूप से ज्यादा सियासी है। जानबूझकर बार-बार सोच समझकर एक सूझे बूझे तरीके से इस सरकार ने हर गणतांत्रिक संस्था को खत्म करने का प्रयास किया है। यह सरकार परेशान है क्योंकि वह तथ्यों और आंकड़ों के साथ बात करते हैं। यह सरकार उनकी आवाज को दबाने के लिए नई तकनीक ढूंढ रही है।

विज्ञापन

सरकार ने विरोध में बोलने वालों को निचोड़ा

मैं सिर्फ राहुल गांधी केस की बात नहीं कर रहा हूं। 2014 के बाद सरकार ने कई कदम उठाए हैं। जिन्होंने इनके खिलाफ बोला है, उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। इस सरकार ने बार-बार निडर होकर बोलने वालों निचोड़ने का काम किया है।

याचिकाकर्ता ने षडयंत्र किया

राहुल गांधी विदेश जाते हैं तो बोल नहीं सकते हैं। बनावटी राष्ट्रवाद का बहाना बनाकर उन पर आरोप लगाते हैं। यहां आते हैं तो कहते हैं माफी बिना मांगे बोल नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सजा फिर उनकी सदस्यता रद्द करना एक षडयंत्र है। कैसे याचिकाकर्ता ने केस को पहले डिले किया और फिर अपने हिसाब से उसे आगे बढ़ाते हुए सजा का फैसला करवा लिया।

विज्ञापन

ये राजनीतिक लड़ाई बरकरार रहेगी: जयराम रमेश

वहीं, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा घबराई हुई है। वो जानते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा ने न केवल कांग्रेस संगठन में नई उमंग जगाई है बल्कि पूरे देश में एक नया उत्साह, भविष्य का रास्ता दिखाया है। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के कारण राहुल गांधी को कीमत चुकानी पड़ी है।

विज्ञापन

जयराम रमेश ने कहा कि ये राजनीतिक लड़ाई बरकरार रहेगी। हम पीछे नहीं हटेंगे। राहुल गांधी कोई धमकी से डरने वाले नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं इसलिए वो बार-बार राहुल गांधी और अन्य विपक्ष के नेताओं को डराते रहते हैं और धमकियां देते रहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ