Shashi Tharoor: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि शुरुआत में विदेश नीति के मामले में मैं पीएम मोदी का आलोचक था। लेकिन अब मुझे लगता है कि उन्होंने सभी मोर्चां पर बेहतर ढंग से काम किया है। थरूर ने G20 को चर्चा का विषय बनाने में मोदी सरकार की सराहना की, लेकिन चीन की नीति पर चिंता व्यक्त की।
मैं अपनी आलोचना वापस लेता हूं
एक टीवी चैनल के कॉन्क्लेव में बोलते हुए तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा कि मुझे याद है, मोदी के प्रधानमंत्रित्व काल के पहले वर्ष में उन्होंने 27 देशों की यात्रा की और उनमें से एक भी इस्लामिक देश नहीं था। कांग्रेस सांसद के तौर पर मैंने इस पर हंगामा किया। लेकिन मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि उन्होंने इस्लामिक दुनिया तक पहुंच बनाने के लिए जो किया वह अनुकरणीय है। वास्तव में यह इससे बेहतर नहीं हो सकता था। प्रमुख मुस्लिम देशों के साथ हमारे संबंध कभी इतने अच्छे नहीं रहे। थरूर ने कहा कि मैं अपनी शुरुआती आलोचना वापस लेकर खुश हूं।
थरूर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के आईटी-सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि शशि थरूर ने शायद कमजोरी के क्षण में आखिरकार सच बोल दिया।
जी-20 पर सरकार के कामों की सराहना की
जी-20 को लेकर थरूर ने पीएम मोदी के कामों की तारीफ की। थरूर ने कहा कि जी-20 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। विश्व अब भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकता। पीएम मोदी की विदेश नीति विकसित हुई है
चीन के मुद्दे पर घेरा
थरूर ने चीन को लेकर केंद्र सरकार की नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने चीन भारत के खिलाफ अतिक्रमण की खुली छूट दी है। उन्होंने कहा कि चीन के साथ हमारे संबंध एक चौराहे पर हैं। चीन नीति पर सरकार की ओर से कोई स्पष्टता नहीं है। संसद में चीन पर कोई चर्चा नहीं होती। थरूर ने कहा कि चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध सिर्फ दिखावा था।
यह भी पढ़ें: लता मंगेश्कर के गाने के जरिए पीएम मोदी का संयुक्त विपक्ष पर निशाना, कहा- एक चेहरे पर कई चेहरे लगा लेते हैं लोग
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines