नेपाल में प्रदर्शन के चलते बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से हाई अलर्ट जारी किया गया है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने इसकी जानकारी दी है। बगहा समेत सभी सीमावर्ती जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। चौबीस घंटे कड़ी निगरानी और सतर्कता बरतने को लेकर यह अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदर्शनकारी बॉर्डर तक पहुंच गए और जमकर बवाल किया, जहां से सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वापस भेज दिया।
नेपाल में हालात बिगड़ने पर एसएसबी के आईजी से एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने बातचीत की है और सुरक्षा के मद्देनज़र सभी तरह की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने और सीसीटीवी से भी पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। भारत से नेपाल जाने वाले टूरिस्ट और नेपाल से भारत आने वाले टूरिस्ट के आवागमन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। हालांकि, सीमा के आसपास रहने वाले लोग अपने पहचान पत्र दिखाकर भारत और नेपाल आ-जा सकते हैं।
वहीं, एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी एकत्र होकर नारेबाजी कर रहे हैं। जब वे भारत की सीमा की ओर आने की कोशिश करते हैं, तो सुरक्षाकर्मी उन्हें वापस नेपाल की सीमा में लौटने के लिए कहते हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी भी देखने को मिली।
बिहार एक रक्सौल में भी SSB के जवाब सीमा पर कड़ी निगरानी कर रहे हैं।
इसी बीच खबर है कि नेपाल की कई जेलों से कैदी फरार हो गए हैं। कैदियों को पकड़ने के लिए और फिर उन्हें जेल में डालने की कोशिश की जा रही है। करीब 5 कैदी जेल से फरार होने के बाद भारत बॉर्डर पर आ गए थे, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें : नेपाल में फैली अस्थिरता का भारत पर क्या असर? अर्थव्यवस्था से लेकर सुरक्षा भी संकट में
नेपाल में दूसरे दिन के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि इसके बाद भी प्रदर्शन नहीं रुका। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं के आवास को आग के हवाले कर दिया।
संबंधित खबरें
कैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
1 hr agoLIVE: PM मोदी ने किया ‘चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन’ का उद्घाटन
2 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
12 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
13 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
14 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines