Nepal Protest News: बिहार में जारी हुआ हाई अलर्ट, बॉर्डर तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, सुरक्षाकर्मियों से भी उलझे

नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों के असर के चलते बिहार के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने बताया कि बगहा समेत सभी जिलों में चौबीसों घंटे निगरानी बढ़ा दी गई है। नेपाल सीमा पर टूरिस्ट मूवमेंट पर अस्थायी रोक लगाई गई है, जबकि स्थानीय निवासी पहचान पत्र दिखाकर आ-जा सकते हैं।

Nepal Protest

इंडिया बॉर्डर पर पहुंचे नेपाल के प्रदर्शनकारी

नेपाल में प्रदर्शन के चलते बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से हाई अलर्ट जारी किया गया है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने इसकी जानकारी दी है। बगहा समेत सभी सीमावर्ती जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। चौबीस घंटे कड़ी निगरानी और सतर्कता बरतने को लेकर यह अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदर्शनकारी बॉर्डर तक पहुंच गए और जमकर बवाल किया, जहां से सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वापस भेज दिया।

नेपाल में हालात बिगड़ने पर एसएसबी के आईजी से एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने बातचीत की है और सुरक्षा के मद्देनज़र सभी तरह की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने और सीसीटीवी से भी पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। भारत से नेपाल जाने वाले टूरिस्ट और नेपाल से भारत आने वाले टूरिस्ट के आवागमन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। हालांकि, सीमा के आसपास रहने वाले लोग अपने पहचान पत्र दिखाकर भारत और नेपाल आ-जा सकते हैं।

वहीं, एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी एकत्र होकर नारेबाजी कर रहे हैं। जब वे भारत की सीमा की ओर आने की कोशिश करते हैं, तो सुरक्षाकर्मी उन्हें वापस नेपाल की सीमा में लौटने के लिए कहते हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी भी देखने को मिली।

बिहार एक रक्सौल में भी SSB के जवाब सीमा पर कड़ी निगरानी कर रहे हैं।

इसी बीच खबर है कि नेपाल की कई जेलों से कैदी फरार हो गए हैं। कैदियों को पकड़ने के लिए और फिर उन्हें जेल में डालने की कोशिश की जा रही है। करीब 5 कैदी जेल से फरार होने के बाद भारत बॉर्डर पर आ गए थे, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

नेपाल में दूसरे दिन के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि इसके बाद भी प्रदर्शन नहीं रुका। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं के आवास को आग के हवाले कर दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ