चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री ओली शनिवार को अपनी पांच दिवसीय चीन यात्रा के लिए तियानजिन पहुंचे। इस दौरान उनकी चीन के राष्टपति शी जिनपिंग से मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने लिपुलेख का मुद्दा उठाते हुए भारत और चीन द्वारा लिपुलेक मार्ग से किए जा रहे व्यापार पर आपत्ति जताई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंच गए हैं। पीएम मोदी तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें- 7 साल बाद चीन पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति शी जिनपिंग से 2 बार होगी द्विपक्षीय मुलाकात
नेपाल ने पहले भी उठाया था यह मुद्दा
लिपुलेख भारत का हिस्सा है, लेकिन नेपाल ने हाल के दिनों में रणनीतिक तरीके से उसपर दावा ठोकना शुरू कर दिया है। हाल ही में भारत और चीन के बीच में हुए व्यापारिक मार्ग समझौते के मामले में नेपाल द्वारा पहले भी यह मुद्दा उठाया गया था। नेपाल ने आपत्ति जताई थी कि उसकी जानकारी के बिना लिपुलेख के रास्ते व्यापारिक मार्ग समझौता हुआ। नेपाल का कहना है कि लिपुलेख का मामला अब सिर्फ नेपाल और भारत के बीच का नहीं रहा। भारत के साथ समझौता कर चीन भी इसमें शामिल हो गया है। हाल ही में नेपाल सरकार की ओर से यह मुद्दा उठाया गया था। जिस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने लिपुलेख कालापानी लिंपियाधुरा सीमा क्षेत्र पर नेपाल के दावे को तथ्यों के विपरीत बता कर खारिज कर दिया था।
अगले महीने भारत यात्रा पर आएंगे प्रधानमंत्री ओली
नेपाल सरकार का नेतृत्व करने के चौदह महीने बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 16 सितंबर को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आने वाले हैं। हालाकि अभी तक इस इस यात्रा को लेकर अभी औपचारिक घोषणा बाकी है।
यह भी पढ़ें- ट्रंप को भारत ने दिया तगड़ा झटका, नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नहीं किया नॉमिनेट
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
4 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
7 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines