हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

[Vote Counting] Nellithope Election Result | नेल्लीथोप विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: डीएमके के वी कार्टिगुयेन ने मारी बाजी, मिले 8226 वोट

Nellithope Assembly Election Result 2026: आज 4 मई है. आज सुबह से ही 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए गिनती जारी है. पुडुचेरी राज्य की 30 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ था, जिनके नतीजों का आज ऐलान हो जाएगा. नेल्लीथोप पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश में मौजूद एक विधानसभा क्षेत्र है, जिसे ओझुकराई के नाम से भी जाना जाता है.

विज्ञापन
Credit: News24

Live Updates

12:35 (IST) 04 May 2026

Nellithope Assembly Election Result 2026 Live Updates: डीएमके के वी कार्टिगुयेन ने मारी बाजी, मिले 8226 वोट

डीएमके के वी कार्टिगुयेन ने नेल्लीथोप सीट से चुनाव जीत लिया है. उन्हें कुल 8226 वोट मिले हैं.

11:08 (IST) 04 May 2026

Nellithope Assembly Election Result 2026 Live Updates: शुरुआती रुझान में डीएमके के वी कार्टिगुयेन चल रहे हैं आगे

नेल्लीथोप सीट के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं, जिसमें डीएमके के वी कार्टिगुयेन आगे चल रहे हैं.

08:56 (IST) 04 May 2026

Nellithope Assembly Election Result 2026 Live Updates: जारी है वोटों की गिनती, कुछ ही देर में आएंगे शुरुआती रुझान

सुबह 8 बजते ही मतों की गिनती शुरू हो गई है, जिसके बाद अब शुरुआती रुझान आने लगेंगे.

Nellithope Assembly Election Result 2026: आज 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. नेल्लीथोप विधानसभा सीट पुडुचेरी की 30 सीटों में से एक अहम सीट मानी जाती है. अभी नेल्लीथोप में कुल 26,711 वोटर्स हैं. इस प्रतिष्ठित सीट पर हर बार की तरह इस बार भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.

बता दें कि इस सीट पर सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो गई है, जिसके बाद अब शरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे.

चुनावी मैदान में कौन-कौन?

डॉ. सी अशोक कुमार पुडुचेरी के विधानसभा क्षेत्र नेल्लीथोप से IND के उम्मीदवार हैं. वहीं, एन. दिल्लीबाबू ने नेल्लीथोपे निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा. ओम्सकथिसेकर भी बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे. वहीं, डीएमके की ओर से वी कार्टिगुयेन ने चुनाव लड़ा. AMKK की टिकट पर एस गोमती रोजा, LJK की ओर से ए जयकुमार, NTK से मुथ एम शिवकुमार, PMK की ओर से जानकीरामन मैदान में हैं.

विज्ञापन

पिछले चुनाव में किसने मारी बाजी?

2021 के विधानसभा चुनाव में नेल्लीथोप से बीजेपी को जीत मिली थी. BJP के Richards Johnkumar को 11,757 वोट मिले थे, जो कुल वोटिंग का 42.26% था. उन्होंने डीएमके के वी कार्टिगुयेन को कुछ ही वोटों से हरा दिया था, उन्हें 11,261 वोट मिले थे. वहीं, 2016 की अगर बात करें तो तब कांग्रेस ने बाजी मारी थी. कांग्रेस के उम्मीदवार V Narayanasamy को 18,506 वोट मिले थे, जो कुल मतदान का 69.07% था. दूसरे नंबर पर थे AIADMK के Omsakthi Sekar, जिन्हें सिर्फ 6,365 वोट मिले.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola