Neha Hiremath Murder postmortem report : कर्नाटक के हुबली में नेहा हिरेमथ की हत्या में सोमवार को चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दरअसल पुलिस जांच में पता चला है कि हत्यारे फैजल कोंडिकोप्पा ने पहले नेहा की छाती पर चाकू से पहला वार किया था, इसके तुरंत बाद उसने चाकू से दूसरा वार उसके पेट में किया था। जब नेहा जमीन पर गिर पड़ी और उसका खून बहने लगा तो फैजल रुका नहीं उसके एक के बाद एक उसके गर्दन, पेट और शरीर के अलग-अलग अंगों पर कुल करीब 14 बार उसे चाकूओं से बुरी तरह गोद डाला। बता दें इस हत्याकांड को लेकर कर्नाटक की राजनीति गरमाई हुई है। बीजेपी कार्यकर्ता इसे लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया नेहा की मौत का कारण
सोमवार को मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। कर्नाटक पुलिस सूत्रों के अनुसार अधिक खून बहनें और गर्दन की नस कटने से नेहा की मौत हुई है। इतना ही नहीं गुस्साए फैजल ने महज 30 सेकंड में ही नेहा के शरीर पर कुल 14 बार चाकू से वार किया था। रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि फैजल ने बेरहमी से नेहा की पिटाई की, जब नेहा जमीन पर गिरी तो उसके गर्दन पर कई बार वार किए गए। गर्दन पर पहला वार होते ही उसकी नस फट गई थी।
गर्दन काटने की कोशिश की
पुलिस सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गर्दन को धड़ से अलग करने का भी प्रयास किया गया लेकिन हत्यारा ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सका। गर्दन पर मल्टीपल निशान यह तस्दीक करते हैं कि उसे काटने की कोशिश हुई है। बता दें नेहा हिरेमथ हुबली के बीवीबी कॉलेज में एमसीए की थी। इस दौरान उसके साथ फैयाज भी पढ़ता था। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच दोस्ती थी, कॉलेज के बाद दोनों मिल नहीं पाते थे। वहीं, लड़की के परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने नेहा को फैजल से दूरी बनाने का निर्देश दिए थे। परिजनों का ये भी आरोप है कि फैजल धर्म बदलकर नेहा से शादी करना चाहता था। विरोध करने पर वह नेहा को डराता-धमकाता था।
संबंधित खबरें
'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
15 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
18 mins ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 hr agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
3 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines