NEET UG 2026 Paper Leak: शिक्षा मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति की बैठक में बुधवार को NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले, NTA सुधारों और शिक्षा व्यवस्था में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों और NTA के महानिदेशक को तलब किया गया था. सूत्रों के मुताबिक, समिति के कई सदस्यों ने NEET-UG पेपर लीक मामले पर गंभीर सवाल उठाए और पूछा कि परीक्षा प्रक्रिया में ऐसी चूक आखिर कैसे हुई. सदस्यों ने NTA की परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के उपायों पर भी चर्चा की.
बैठक में अगले वर्ष से NEET-UG को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) प्रणाली में शिफ्ट किए जाने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श हुआ. समिति के सदस्यों ने CBT इंफ्रास्ट्रक्चर, परीक्षा की आवृत्ति, परीक्षा अवधि और अन्य तकनीकी मानकों को लेकर सवाल पूछे.
सूत्रों के अनुसार, समिति के सदस्यों ने NTA के डीजी से भी कई सवाल पूछे, जिस पर उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, जांच और सुधारात्मक कदमों को लेकर विस्तृत जानकारी दी. NTA के डीजी ने समिति के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही जांच एजेंसियों को सक्रिय किया गया और सुधारों की दिशा में काम जारी है. उन्होंने परीक्षा प्रणाली को और सुरक्षित तथा पारदर्शी बनाने के प्रयासों की जानकारी भी दी. अपना पक्ष रखने के बाद NTA डीजी बैठक से रवाना हो गए.
बैठक में NTA सुधारों पर बनी के. राधाकृष्णन समिति की रिपोर्ट के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की गई. साथ ही NEET-UG पेपर लीक 2026 मामले की जांच की प्रगति पर अपडेट लिया गया. इसके अलावा समिति ने Aligarh Muslim University और National Commission for Minority Educational Institutions की उपलब्धियों और चुनौतियों पर भी चर्चा की. वित्तीय दिक्कतों, आरक्षण लागू करने, रिक्त पदों को भरने, प्रशासनिक चुनौतियों और नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के क्रियान्वयन जैसे मुद्दे बैठक के एजेंडे में शामिल रहे.
बैठक में शिक्षा पर AI के प्रभाव और छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने की रणनीतियों पर भी मंथन किया गया. समिति ने बदलते तकनीकी दौर में शिक्षा व्यवस्था को अधिक व्यावहारिक और रोजगारोन्मुख बनाने की जरूरत पर जोर दिया.
संबंधित खबरें
अब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
10 mins agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
4 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
7 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
8 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
9 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines