NTA on NEET-UG Paper Leak: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के द्वारा रविवार को NEET-UG का एग्जाम करवाया गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद पेपर लीक होने की खबरें सामने आई। सोशल मीडिया के जरिए ये खबर सत्ता के गलियारों में पहुंची और चुनावी मैदान में हलचल मच गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी दलों ने पेपर लीक होने की आलोचना की और सत्तारूढ़ दल को खूब खरी-खोटी सुनाई। हालांकि अब NTA ने इसपर चुप्पी तोड़ी है।
NTA की प्रेस रिलीज
NTA ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए पेपर लीक की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। NTA का कहना है कि 5 मई को NEET-UG की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हुई। देश के 571 शहरों के 4750 सेंटर में परीक्षा करवाई गई। इसी बीच पेपर लीक की खबर सामने आ रही है, जो पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे और एग्जाम हॉल बंद होने के बाद किसी को अंदर आने या बाहर जाने की इजाजत नहीं थी।
कितने बच्चों ने दी थी परीक्षा?
NTA ने ये भी बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे NEET-UG के प्रश्न पत्र नकली हैं, जिनका परीक्षा में पूछे गए सवालों से कोई संबंध नहीं है। एजेंसी ने परीक्षा के बाद का भी डेटा एकत्रित कर लिया है। इस साल 24 लाख बच्चों ने NEET-UG की परीक्षा दी, जिसमें 10 लाख लड़के और 13 लाख लड़कियों के नाम शामिल हैं। वहीं एजेंसी ने नॉर्थ ईस्ट के अलावा जम्मू-कश्मीर में भी सफलतापूर्व परीक्षा सम्पन्न करवाई है।
पेपर लीक बना चुनावी मुद्दा
बता दें कि रविवार को पेपर लीक की फेक खबर आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मुखर हो गए थे। राहुल गांधी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए थे। हालांकि अब NTA की प्रेस रिलीज ने सभी सवालों पर विराम लगा दिया है।
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
4 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
5 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
6 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
6 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
7 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
8 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
9 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
10 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
10 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines