आज देश में NEET UG 2026 का री-एग्जाम है, जिसमें देशभर के करीब 22 लाख स्टूडेंट्स बैठेंगे। 3 मई 2026 को हुआ पेपर लीक होने के कारण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एग्जाम रद्द करके दोबारा एग्जाम कराने का फैसला किया था। पेपर लीक के कारण देशभर में केंद्र सरकार और NTA की खूब किरकिरी हुई थी और गंभीर आरोप लगे थे। इसलिए आज केंद्र सरकार और एजेंसी ने लीकप्रूफ, निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं।
5440 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस-CRPF तैनात
केंद्र सरकार ने सोशल नेटवर्किंग साइट और सोशल मैसेजिंग ऐप Telegram पर 30 जून तक अस्थायी प्रतिबंध लगाया हुआ है। वहीं 22 जून तक ऐप का एडिट मैसेजिंग फीचर ब्लॉक रहेगा। वहीं आज देशभर के 551 शहरों में बनाए गए 5440 परीक्षा केंद्रों पर लोकल पुलिस के साथ-साथ CRPF, अर्धसैनिक बल तैनात रहेंगे। इनके अलावा डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। विदेशों में भी 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एग्जाम अंग्रेजी के अलावा 12 भारतीय भाषाओं में होगा।
1.38 लाख CCTV कैमरों से होगी निगरानी
एग्जाम सेंटरों की निगरानी के लिए परीक्षा केंद्रों पर 1.38 लाख CCTV कैमरे लगाए गए हैं। 51 हजार जैमर्स लगाए गए हैं, ताकि परीक्षा केंद्रों के दायरे में कोई इंटरनेट का इस्तेमाल न करे सके। वहीं एग्जाम सफल कराने के लिए 88 हजार कर्मचारी तैनात किए गए हैं। हर सेंटर पर एग्जाम हॉल में 2 सुपरिंटेंडेंट होंगे। हर सेंटर पर 10 से ज्यादा कर्मचारियों को अलग से सुपरिंटेंडेंट को सहयोग करने के लिए तैनात किया गया है। वहीं हर सेंटर पर पुलिस और CRPF-अर्धसैनिक बलों के 50 जवान तैनात रहेंगे।
बैंक अधिकारी और डाक विभाग कर्मी तैनात
आज देशभर की 1500 बैंक शाखाओं में बैंक अधिकारी एग्जाम की OMR शीट को लॉकर में सेफ रखने के लिए तैनात रहेंगे। डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी देशभर में लगभग 700 केद्रों से OMR शीट कलेक्टर करेंगे। 6700 ऑब्जर्वर, 100 से अधिक वर्चुअल ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। देशभर में मॉक ड्रिल करके सुरक्षा इंतजामों की निगरानी की गई थी। मॉक ड्रिल को खुद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान में मॉनीटर किया। पानी, ORS, एम्बुलेंस और अभिभावकों के लिए वेटिंग रूम बने हैं।
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
4 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
5 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
6 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
6 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
7 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
8 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
9 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
10 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
10 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines