3 मई को हुई नीट-यूजी 2026 के बड़े पैमाने पर पेपर लीक होने के चलते रद्द होने के बाद अब सीबीआई की चार्जशीट में चौंकाने वाली परतें खुली हैं. पुणे में एक मशहूर कोचिंग सेंटर के बाहर चाय की दुकान छात्रों के लिए सिर्फ चाय पीने की जगह नहीं, बल्कि पेपर लीक सिंडिकेट का सबसे बड़ा जाल साबित हुई. ‘मलाक चहा’ नाम की चाय की दुकान के मालिक शेषराव बजरंग सूर्यवंशी ने परीक्षा की चिंता में डूबे छात्रों को लीक हुआ पर्चा मुहैया कराने का झांसा दिया और लाखों रुपये ऐंठे.
सीबीआई ने शेषराव सूर्यवंशी को मामले में 14वें आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया था. इस सप्ताह उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है. जांच में सामने आया है कि इस पूरे रैकेट की कड़ियां नासिक में पकड़े गए करियर काउंसलर शुभम खैरनार और नांदेड़ की एक एजुकेशनल कंसल्टेंसी से जुड़ी हुई थीं.
यह भी पढ़ें : ‘एक ही दिन में तीन बार बदला स्कोर…’, NEET कैंडिडेट का बड़ा आरोप, कोर्ट तक पहुंचा मामला
ऐसे छात्रों को फंसाया
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह साजिश अप्रैल 2026 में शुरू हुई. पुणे के एक कोचिंग सेंटर के बाहर दो नीट अभ्यर्थी चाय की दुकान पर बैठकर परीक्षा की मुश्किलों पर चर्चा कर रहे थे. चाय की दुकान के मालिक शेषराव सूर्यवंशी ने उनकी बातें सुनीं और उनके पास जाकर फुसफुसाया कि उसका एक दोस्त डॉक्टर है, जो सीधे परीक्षा का पेपर उपलब्ध करा सकता है. इसके लिए प्रति छात्र 4.5 लाख रुपये मांगे. डील तय होने के बाद 28 अप्रैल को सूर्यवंशी इन दोनों छात्रों समेत कुल 10 छात्रों को नासिक के पंचक गांव स्थित एक सुनसान मकान में ले गया.
गारंटी के तौर पर कि छात्र पैसे चुकाए बिना भागेंगे नहीं. सूर्यवंशी ने सभी छात्रों के ओरिजिनल सर्टिफिकेट और जरूरी दस्तावेज बतौर सिक्योरिटी अपने पास जब्त कर लिए.
यह भी पढ़ें : NEET-UG लीक मामले में CBI का बड़ा खुलासा, पेपर-सेटर को दिए गए थे 500000 रुपये; 111 सवाल हुए मैच
4 दिन तक सेफ हाउस में कैद
जांच में खुलासा हुआ कि करियर काउंसलर शुभम खैरनार ने नांदेड़ के कंसल्टेंट नागेश दांडे के जरिए 75000 रुपये में नासिक के पंचक गांव में किराने की दुकान के मालिक का खाली मकान 4 दिन के लिए किराए पर लिया था. खैरनार ने दांडे को बायोलॉजी और केमिस्ट्री के 550 से अधिक सवालों वाली कई पीडीएफ फाइलें भेजीं, जिनके आठ सेट प्रिंटआउट निकाले गए.
दांडे ने छात्रों के सामने खुद को डॉक्टर बताकर प्रश्नपत्र सौंपे. सूर्यवंशी ने मोबाइल से उन सभी छात्रों की तस्वीरें खींचीं, जिन्होंने हाथ में पेपर पकड़ा हुआ था, ताकि बाद में उन्हें ब्लैकमेल किया जा सके.
छात्रों को 28 अप्रैल से 2 मई तक वहीं बंद रखा गया और उत्तर रटवाए गए. 2 मई को जब छात्रों को छोड़ा गया, तो उनसे पर्चे वापस ले लिए गए लेकिन एक छात्र ने चालाकी दिखाते हुए अपने मोबाइल से चुपके से सभी सवालों को स्कैन कर लिया.
यह भी पढ़ें : NEET-UG 2026 पेपर लीक जांच विदर्भ तक पहुंची, CBI की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी
गहने गिरवी रखकर मां ने चुकाए 3 लाख रुपये
3 मई को परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद सूर्यवंशी ने छात्रों पर पैसे देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. एक छात्र से उसने अपनी चाय की दुकान पर 3 लाख रुपये कैश की मांग की. छात्र की मां ने घर के सोने के गहने गिरवी रखकर पैसे जुटाए और सूर्यवंशी को नकद सौंपे. एक अन्य छात्र से भी पैसों की उगाही की कोशिश की गई, लेकिन उसने समय मांगते हुए भुगतान टाल दिया.
सीबीआई ने जब 2 सितंबर को सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच की, तो उसमें 30 अप्रैल की एक छात्रा की तस्वीर मिली. तस्वीर में छात्रा हाथ में लीक प्रश्नपत्र की फोटोकॉपी लिए हुए थी. इस डिजिटल सबूत ने पूरे रैकेट की साजिश को बेनकाब कर दिया.
संबंधित खबरें
'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
1 hr agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
1 hr ago5 घंटे इंतजार, 10 मिनट सुनवाई... आशुतोष-सौरव दास को क्यों नहीं मिली रिहाई?
2 hrs agoCJP से टक्कर लेने आ गई 'लाल हिट जनता पार्टी', क्या है इस नए ग्रुप का मकसद?
2 hrs ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 hrs ago5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के लिए भारत को करना होगा और इंतजार, जानें वजह
4 hrs agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
5 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
5 hrs agoट्रेन में रील चलाने और शोर मचाने पर भारी जुर्माना, जब्त हो सकता है टिकट
5 hrs agoLIVE: हैदराबाद की मदीना मार्केट में लगी आग, कपड़े की दुकान जलकर खाक
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines