CJI DY Chandrachud slams lawyer: NEET-UG paper leak मामले की सुनवाई के दौरान मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। दरअसल, कोर्ट रूम में उस समय थोड़ी देर के लिए माहौल असहज हो गया जब चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ एक वकील पर भड़क गए। वकील का नाम है Mathews Nedumpara. कोर्ट में NEET-UG पेपर लीक मामले की जोरदार बहस चल रही थी। वरिष्ठ वकील नरेंद्र हुड्डा इस मामले में अपनी दलीलें दे रहे थे।
चीफ जस्टिस ने कहा- मैं इंचार्ज ऑफ कोर्ट हूं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार NEET-UG मामले की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता Mathews Nedumpara ने नरेंद्र हुड्डा को रोका और चीफ जस्टिस से पहले उन्हें सुनने की बात कही। इस पर चीफ जस्टिम ने उन्हें हुड्डा के बाद अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया। लेकिन Mathews रुके नहीं और कहा कि उन्हें उनकी बात सुननी पड़ेगी क्योंकि वह कोर्ट रूम में सबसे सीनियर लॉयर हैं। ये सुनकर चीफ जस्टिस ने कहा कि वह इस समय इंचार्ज ऑफ कोर्ट हैं और उन्हें भी अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा।
चीफ जस्टिस को सिक्योरिटी को बुलाना पड़ा
जब Mathews Nedumpara नहीं मानें और मामला तूल पकड़ने लगा तो चीफ जस्टिस ने सिक्योरिटी को बुलाया। ये सुन Mathews ने कहा उन्हें जानें कि लिए कहने की जरूरत नहीं है और वह ये कहते हुए खुद कोर्ट रूम से बाहर जाने लगे। उनके जाने के बाद फिर मामले की सुनवाई पूरी हो सकी। इस बीच चीफ जस्टिस ने कहा कि वह 24 साल से ज्यूडिशियरी में हैं और वह वकीलों के इस तरह के बर्ताव को कभी मंजूर नहीं करते। बता दें ये पहली बार नहीं है जब चीफ जस्टिस ने किसी वकील को उनके बिहेवियर के लिए चेतावनी दी है। इससे पहले भी वह कोर्ट में एक वकील को सुनवाई के दौरान उन पर चिल्लाने के लिए फटकार लगा चुके हैं।
संबंधित खबरें
मार्केट एसोसिएशन ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
5 mins agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
1 hr agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
1 hr agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
3 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
4 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
4 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
5 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
6 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
6 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines