प्रभाकर मिश्रा, नई दिल्ली
NEET Scam Paper Leak Case in Supreme Court: नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट भी एक्शन मोड में आ चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने NTA को नोटिस भेजकर मामले पर जवाब मांगा है। इसी बीच फिजिक्स वाला के मालिक अलख पांडे (Alakh Pandey) भी अदालत की चौखट पर पहुंच गए हैं। अलख पांडे ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अलग याचिका दायर की है। जिसपर सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई कर सकता है। न्यूज 24 के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अलख पांडे ने पूरा मामला विस्तार से बताया है। तो आइए अलख पांडे से जानते हैं कि आखिर NEET-UG पेपर लीक केस क्या है?
सुप्रीम कोर्ट ने की पेपर लीक पर सुनवाई
अलख पांडे के अनुसार उनकी याचिका की रजिस्ट्री कल होगी। जिसपर सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई कर सकती है। हालांकि आज सुप्रीम कोर्ट ने जिस मामले पर सुनवाई की थी वो 1 जून से पहले का मामला था। रिजल्ट आने से पहले कई छात्र-छात्राओं ने परीक्षा का पेपर लीक होने पर याचिका दायर की थी। इसपर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए NTA को नोटिस भेज दिया है।
कल दायर होगी दूसरी याचिका
अलख पांडे ने बताया कि उनकी याचिका में पेपर लीक के साथ-साथ रिजल्ट का मुद्दा भी शामिल है। पेपर लीक याचिका में उनके पास ज्यादा सबूत नहीं है। मगर हमारे पार कई सबूत हैं। पटना पुलिस ने पेपर लीक में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए FIR दर्ज की थी। हम उस FIR की कॉपी भी लगाएंगे। इसके अलावा हम कई अन्य मुद्दे भी उठाएंगे।
SC रद्द कर सकता है परीक्षा
अलख पांडे का कहना है कि NTA ने परीक्षा में जो ग्रेस नंबर दिया है वो बिल्कुल पारदर्शी नहीं है। अयोग्य बच्चों को अधिक नंबर दे दिए गए। कितने बच्चों के नंबर समझ में नहीं आ रहे हैं और इसमें कई चीजें छिपी हुई हैं। जो हम सुप्रीम कोर्ट में उठाएंगे। आज अगर पेपर लीक में कम सबूतों के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एग्जाम की साख दांव पर है तो कल सबूत देखने के बाद मुझे यकीन है कि नीट 2024 की परीक्षा रद्द हो सकती है। हालांकि ये फैसला सुप्रीम कोर्ट ही लेगी।
टॉपर्स लिस्ट पर उठे सवाल
बता दें कि NEET-UG 2024 परीक्षा में 67 बच्चों ने टॉप किया है। सभी टॉपर्स को 720 में से 720 अंक मिले हैं। इनमें से 6 टॉपर्स ने एक ही एग्जाम सेंटर से पेपर दिया है। ऐसे में एग्जाम की टॉपर्स लिस्ट पर सवाल खड़े करते हुए अलख पांडे ने कहा कि इससे पहले नीट की परीक्षा में 1-3 बच्चे टॉप करते थे और कभी-कभी किसी को पूरे नंबर नहीं मिलते थे। मगर इस बार टॉपर्स लिस्ट में 3000 प्रतिशत का जंप देखने को मिला है। 67 बच्चों ने ना सिर्फ टॉप किया बल्कि पूरे नंबर भी हासिल किए हैं। इससे सवाल उठना स्वाभाविक है।
NTA पर नहीं रहा भरोसा
NTA की विश्वसनीयता पर बात करते हुए अलख पांडे ने कहा कि दो महीने पहले तक मुझे लगता था कि NTA बहुत अच्छी संस्था है। लेकिन अब ये विश्वास टूट चुका है। बच्चों को अगर NTA पर भरोसा होता तो वो सब सुप्रीम कोर्ट क्यों आते? NTA ने अयोग्य लोगों को ग्रेस नंबर देकर पास करवाया है।
देश भर से दायर हों याचिका
अलख पांडे ने कहा कि नीट पेपर लीक राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। गलत तरीके से परीक्षा पास करने वाले लोग ही आगे जाकर डॉक्टर बनेंगे। ऐसे में लोग बीमार पड़ने के बाद पढ़े-लिखे डॉक्टर के पास जाना पसंद करेंगे या फर्जी अंक लेकर पास हुए डॉक्टर से इलाज करवाएंगे। इसलिए देशभर से याचिका दायर होनी चाहिए और इस मुद्दे पर ज्यादा से ज्यादा चर्चा होनी जरूरी है।
यह भी पढ़ें- ‘NEET एग्जाम की गरिमा को पहुंची ठेस’; NTA पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, लेकिन नहीं रुकेगी काउंसलिंग
यह भी पढ़ें- NEET-UG Paper Leak: सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका; क्या फिर होगी परीक्षा? जानें क्या है पूरा मामला?
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
10 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
47 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines